KANPUR: गोविंद नगर में इंटरमीडिएट के स्टूडेंट का शव सैटरडे को फांसी पर लटकता मिला। दादानगर निवासी दिलीप कुमार अरोड़ा का बेटा कमल अरोड़ा(22) इंटर का स्टूडेंट था। कुछ दिन पहले ही उसकी मां की मौत हुई थी। घर में छोटी बहन पिंकी थी। बताते हैं कि वह काफी दिनों से परेशान था। फ्राइडे रात को वह पहली मंजिल पर गया वहां पर उसने चादर से फांसी लगा ली। सुबह बहन ऊपर गई तो उसे लटकता हुआ देखा।