- होम आइसोलेशन में संक्रमित बढ़ने के साथ ही पल्स ऑक्सीमीटर, स्टीम पॉट समेत कई चीजों के दाम 50 फीसदी तक बढ़े

KANPUR: कोरोना की तेज रफ्तार को देखते हुए एकबार फिर कालाबाजारी शुरू हो गई है। पल्स ऑक्सीमीटर, स्टीम पॉट और मास्क आदि सामानों के मनमाने दाम वसूलने शुरू कर दिए हैं। जिम्मेदार ऑफिसर्स के आंखें बंद रखने के कारण लोग उनकी मनमानी का शिकार हो रहे हैं।

तीन हजार से अधिक

सिटी में सैटरडे को फ् हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा था। इसमें से ख्भ्00 से ज्यादा संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। इस बीच जैसे जैसे संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, होम आइसोलेशन में भी इलाज के दौरान कई चीजों की जरूरत पड़ती है। दवा के अलावा आयुर्वेदिक काढ़ा, पल्स ऑक्सीमीटर और स्टीम पॉट भी इलाज के दौरान यूज होता है, लेकिन कोरोना की इस नई लहर में यह दोनों चीजें महंगी हो चली हैं।

सप्लाई कम, िडमांड ज्यादा

कोविड ट्रीटमेंट के लिए जरूरी चीजों के रेट ब्0 से भ्0 परसेंट तक बढ़ गए हैं। स्टीम पॉट तो पिछले महीने तक क्भ्0 से क्80 रुपए तक में मिलता था जो अब फ्00 रुपए में मिल रहा है। पल्स आक्सीमीटर की बात करें तो भ्00 से म्00 रुपए में बिकने वाले लोकल कंपनी के पल्स ऑक्सीमीटर 800 तक में बेचे जा रहे हैं। जबकि ब्रांडेड पल्स ऑक्सीमीटर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह अभी भी क्ब्00 से ख्000 रुपए तक में मिल रहे हैं। थोक दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने बताया कि कोविड प्रकोप बढ़ने से इन चीजों की मांग बढ़ी है। सप्लाई लिमिटेड होने की वजह से रेट में तेजी आई है, लेकिन जल्द ही सप्लाई साइड ठीक होगी तो रेट फिर से गिरेंगे।