कानपुर (ब्यूरो) लंगर इंचार्ज मंजीत ङ्क्षसह सागरी की अगुवाई में 400 से ज्यादा सेवादार, दीप सेवादल के प्रधान आत्मबीर ङ्क्षसह ने व्यवस्था संभाली। भव्य पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान रहे। लुधियाना से आए गुरुशरण ङ्क्षसह के जत्थे ने मुख्य पंडाल में गुरु वाणी, शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। श्रीसुखमनी साहिब के पाठ से शुरुआत हुई। महापौर प्रमिला पांडेय, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, विधायक इरफान सोलंकी व सुरेन्द्र मैथानी समेत तमाम राजनीतिक लोग शामिल हुए। श्रीगुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरङ्क्षवदर ङ्क्षसह लार्ड ने बताया कि एक ही पंगत में बैठ कर हर समाज के लोगों ने शाम पांच बजे तक चले लंगर में 2.50 लाख लोगों ने लंगर छका।