- लव जिहाद के मामलों में सभी 11 आरोपी गिरफ्तार, जाचं में कई बड़े खुलासे

- आरोपियों ने कम उम्र की लड़कियों को फंसाया जाल में जिससे आसानी से धर्म परिवर्तन कराया जा सके, 11 में 8 में पीडि़त नाबालिग

-धोखाधड़ी, जालसाजी और रेप के हैं आरोप, पहचान छिपाकर फर्जी नाम से युवतियों को प्रेम जाल में फंसाया, फर्जी दस्तावेज भी बनवाए

KANPUR : लव-जिहाद के मामलों की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी बेहद सोची समझी रणनीति के तहत नामसमझ लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे। 11 में से आठ मामलों में पीडि़त नाबालिग है। इसलिए आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा भी लगाई गई है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि अधिकतर मामलों में आरोपियों की एक तय साजिश की आशंका मालूम हो रही है। क्योंकि आरोपियों ने नाबालिग किशोरियों को अपने जाल में फंसाया। जिससे आसानी से उनका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन कराया जा सके। दूसरे धमरें के बारे में आरोपी भड़काते भी थे। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में ये सब कबूला है। वहीं पीडि़ताओं ने कोर्ट में बयान भी दिए हैं।

तीन शब्द बोलो, मुस्लिम बन जाओगी

नौबस्ता के एक मामले में पीडि़त ने बताया कि बाबू ने शादी के बाद उससे अपना धर्म बताया। उसके तीन शब्द बोलने को कहा। उसका कहना था कि ये बोलकर तुम मुस्लिम बन जाओगी। वहीं जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपियों ने जिस फर्जी नाम से लड़कियों को फंसाया, उसी नाम से फर्जी दस्तावेज भी बनवाए जिनका यूज कर कोर्ट मैरिज की।