-चट्टा न शिफ्ट करने वालों पर होगी एफआईआर, कैटिल कॉलोनी में लैंड लेने वालों को होना होगा शिफ्ट

kanpur@inext.co.in

KANPUR : सिटी के लिए मुसीबत बन चुके चट्टों को बाहर करने का फिर से फरमान जारी किया गया है। थर्सडे को हुई मीटिंग में डीएम डा। ब्रह्मदेव तिवारी ने नगर निगम को सख्त हिदायत दी कि 6 दिन में 192 चट्टों को शिफ्ट किया जाए। पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। पीएसी, एसीएम और पुलिस की मौजूदगी में बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई पूरी हो। साथ ही केडीए अन्य कैटिल कॉलोनियों को डेवलप कर लॉटरी के जरिए चट्टा संचालकों को लैंड दे।

गोबर से बनेगी लकड़ी

डीएम ने बताया कि कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन सिटी में किया जाएगा। रेजिडेंशियल एरिया में एक भी चट्टा नहीं होगा। केडीए ने सिटी के आउटर में कुलगांव, गंभीरपुर पनकी, कठुगर बिधनू जिसमें 5 से 10 हेक्टेयर लैंड का सेलेक्शन किया है। वहीं डेयरी से निकलने वाले गोबर से खाद आदि बनाई जाए। इसके अलावा गोबर से लकड़ी बनाने के लिए मशीन भी पंजाब से खरीदी जा सकती हैं। सीएसआर फंड से 80 हजार रुपए में मशीन खरीदी जाएगी। वहीं जैविक खेती का विस्तार किया जाएगा। कार्ययोजना बनाने के लिए कृषि विभाग, नगर निगम और सीएसए के साइंटिस्ट को कमेटी में रखा गया है। मीटिंग में अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, पशुचिकित्साधिकारी डा। एके सिंह मौजूद रहे।