- ठंडी पुलिया तिराहे पर एक साइड उखड़ी पड़ी इंटरलॉकिंग से लग रहा था जाम

- ट्यूजडे को इस प्राब्लम के बारे में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने पब्लिश की थी न्यूज

KANPUR: तिलक नगर स्थित ठंडी पुलिया तिराहा पर व्यवस्था ठीक करने का काम शुरू हो गया है। इससे ट्यूजडे को जाम में भी आंशिक कमी आई है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने तिराहे पर जाम की वजहों के कारणों का पता लगाया और ट्यूजडे को प्रमुखता से न्यूज पब्लिश की गई। खबर छपने के बाद नगर निगम की नींद टूटी। आनन-फानन में जोन-4 के जेई नवीन चंद ने मौके पर पहुंच कर उखड़ी इंटरलॉकिंग टाइल्स को ठीक कर लेबल कराया। इससे बायीं लेन में जाने वाले वाहनों को निकलने में आसानी हो गई। बता दें कि उखड़ी इंटरलॉकिंग सड़क तक फैली थी और स्वरूप नगर से कंपनीबाग जाने वाले फोर व्हीलर सवार लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

संकरी लेन भी हाेगी चौड़ी

तिराहे पर कराए गए ब्यूटीफिकेशन की वजह से कंपनीबाग से राजीव पेट्रोल पंप की तरफ लेन संकरी हो गई है। नगर निगम इसे भी हटाने पर विचार कर रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पहले इसके लिए सर्वे किया जाएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। हालांकि स्मार्ट सिटी सोर्सेज के मुताबिक स्मार्ट रोड के सेकेंड फेज में चुन्नीगंज से कंपनीबाग रोड को शामिल किया गया है। स्मार्ट रोड बनने के साथ ही तिराहे को भी नए सिरे से डिजाइन किया जाएगा, जिससे कि वाहन सवार आसानी से कार मोड़ सकेंगे और जाम की स्थिति न बने।