-20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी, माता के भक्त जा सकेंगे दर्शन को

KANPUR: नवरात्रि के अवसर पर माता कामाख्या देवी के दर्शन के लिए रेलवे ने कामाख्या से आनंद विहार तक एक स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। प्रयागराज डिवीजन पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि कामाख्या से आनंद विहार के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 02549 डेली 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन कामाख्या से सुबह 10 बजे रवाना होगी। जो कि कानपुर सेंट्रल में दूसरे दिन दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार शाम 7.20 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार से कामाख्या के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 02550 डेली 22 अक्टूबर से 2 दिसंबर के बीच चलेगी। आनंद विहार स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 6.45 पर रवाना होगी। जो कि कानपुर सेंट्रल में दोपहर 12.50 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन शाम 4.35 बजे कामाख्या स्टेशन पहुंचा देगी।