KANPUR। रेलवे ने प्रवासियों की सुविधाओं को देखते हुए मुम्बई, गुजरात रूट में चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का डिसीजन लिया है। कोरोना को लेकर पलायन कर रहे प्रवासी इन ट्रेनों में आसानी से रिजर्वेशन करा सकेंगे।

-09135 सूरत-भागलपुर 12 मई की सुबह 6:30 बजे सूरत से रवाना होगी। जो दूसरे दिन सुबह 4:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। भागलपुर रात में 8:30 बजे पहुंचाएगी। वहीं वापसी में 09136 भागलपुर-रतलाम 13 मई की रात 11:30 बजे भागलपुर से रवाना होगी। दूसरे दिन दोपहर को 3:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

-09435 अहमदाबाद-दानापुर 13 मई की रात 10:50 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। दूसरे दूसरे दिन रात 10:55 बजे कानपुर सेट्रल पहुंचाएगी। वापसी में 09436 15 मई की दोपहर 1 बजे दानापुर से रवाना होगी। जो कानपुर देर रात 1:10 बजे पहुंचेगी। अहमदाबाद दूसरे दिन देर रात 2:30 बजे पहुंचेगी।

- 09193 मुंबई सेंट्रल-गोरखपुर 10 और 13 मई की रात 11 बजे मुम्बई से रवाना होगी। कानपुर दूसरे दिन रात 12:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09194 12 व 15 मई की दोपहर 2 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। रात 10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। मुम्बई सेंट्रल दूसरे दिन रात 11:20 बजे पहुंचेगी।

-09133 बांद्रा-गाजीपुर 12 मई की सुबह 11:15 बजे बांद्रा से रवाना होगी। कानपुर दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09134 गाजीपुर-वलसाड 14 मई को रात 1:20 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल यह ट्रेन सुबह 9:47 बजे पहुंचेगी।