- प्रवासियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने 14 जून से इन ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया

KANPUR। प्रवासियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने आंनद विहार-भागलपुर गरीब रथ समेत चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। गरीब रथ को 15 जून से आंनद विहार से भागलपुर के बीच संचालन करने का निर्णय लिया है।

-04412 आनंद विहार 14 जून से शाम 5:20 बजे रवाना होगी। कानपुर में रात 10:15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 10:55 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

- 04411 भागलपुर से 14 जून से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी। सुबह 3:20 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 8:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

-ट्रेन नंबर 02585 सांतरागाछी से 14 जून से सुबह 10 बजे रवाना होगी। जो सुबह 3:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। आनंद विहार सुबह 8:40 बजे पहुंचाएगी।

- 02586 आनंद विहार से 14 जून से दोपहर 1:25 बजे चलकर शाम 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दूसरे दिन शाम 4.15 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

-02579 हटिया से दोपहर 2:35 बजे रवाना होगी। जो रांची, गया, प्रयागराज होते हुए सुबह 4:20 बजे कानपुर पहुंचेगी। आनंद विहार दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी।

-02580 आनंद विहार से शाम 8:45 बजे रवाना होगी। कानपुर रात 1:50 बजे पहुंचेगी। हटिया शाम 4:45 बजे पहुचेगी।

-02583 हटिया से दोपहर 1:40 बजे चलकर रांची, चुनार, प्रयागराज होते हुए सुबह 6:40 बजे कानपुर पहुंचेगी। आनंद विहार दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी।

- 02584 आनंद विहार से शाम 8:45 बजे चलकर रात 1:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुचेगी। हटिया यह ट्रेन शाम 7:40 बजे पहुंचेगी।