कानपुर (ब्यूरो) स्ट्रीयूटर की पत्नी की संदिग्ध हालात में फ्राईडे देर रात मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे के अंदर बने बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने मसाला कारोबारी पर दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल की जांच की और फॉरेंसिक ाी एविडेंस कलेक्ट किए हैं। महिला के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, नंद, बहनोई, फूफा सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


2019 में हुई थी शादी
काकादेव निवासी प्लास्टिक जरीकेन की फैक्ट्री संचालक पवन ग्रोवर ने बेटी आंचल की शादी 9 फरवरी 2019 को अशोक नगर में नामचीन सजी मसाला उत्पाद के डिस्ट्रीयूटर सूर्यांश खरबंदा से की थी। फ्राईडे रात करीब दो बजे सूर्यांश के घर से पुलिस को आंचल के आत्महत्या करने की सूचना दी गई। पुलिस सूर्यांश के घर पर पहुंची तो आंचल का शव बाथरूम में पंखे के कुंडे से लटक रहा था। घर से सूर्यांश समेत सभी परिवारी सदस्य फरार थे। पुलिस ने मायके में घटना की सूचना दी तो पवन पत्नी रीना, बेटेे अक्षय व रिश्तेदार के साथ अशोक नगर पहुंच गए।