- शासन को भी दी गई सूचना, शुरू हुई मनीष की तलाश

-29 जनवरी से मनीष जहाज से संदिग्ध हालात में लापता हुआ

KANPUR : मचर्ेंट नेवी के चीफ कुक मनीष पाल लापता हो गए हैं। शिप कंपनी ने दावा किया है कि 24 घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन मनीष का सुराग नहीं लगा। शिप कंपनी परिजनों को सीधे सवालों के जवाब नहीं दे रही है। उधर, शहर पुलिस ने शासन को मामले की जानकारी देने के साथ विदेश मंत्रालय में संपर्क किया है। पूरे मामले की जानकारी ई-मेल के जरिए भेजी गई है। विदेश मंत्रालय के अफसरों ने एक्टिव होकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिप से लापता हुआ था कुक

ग्वालटोली के अहिराना निवासी जयसेवक पाल का बेटा मनीष पाल मचर्ेंट नेवी में चीफ कुक हैं। परिजनों के मुताबिक, सितंबर 2020 में वो मुंबई की बर्नहार्ड शटल शिप मैनेजमेंट कंपनी के शिप पर रवाना हुआ था। जून 2021 तक उसका कंपनी से करार था। 29 जनवरी से मनीष जहाज से संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। तब से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उसके दोस्त के जरिये परिजनों को सूचना दी गई है। एसपी पश्चिम डॉ। अनिल कुमार ने बताया कि थर्सडे को मामले की जानकारी विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। परिजनों से भी बातचीत कर शिप कंपनी के बारे में जानकारी जुटाई गई है। विदेश मंत्रालय ने शिप कपंनी से संपर्क कर अपने स्तर से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शासन ने शहर पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की रिपोर्ट तलब की।

पोलैंड में है इंडियन एंबेसी

यूरोप के लिथुआनिया देश से जब शिप मलेशिया के रवाना हुआ तो इस बीच मनीष की 29 जनवरी की दोपहर करीब बारह बजे व्हाट्सएप कॉल पर पत्‍‌नी व बहन से बातचीत हुई थी। यानि इन दोनों देशों के बीच में मनीष कहीं लापता हुआ है। पुलिस अफसरों के मुताबिक लिथुआनिया देश में इंडियन एंबेसी नहीं है। पौलेंड की इंडियन एंबेसी से लिथुआनिया देश गवर्न किया जाता है। इसलिए विदेश मंत्रालय ने पोलैंड इंडियन एंबेसी से संपर्क कर जानकारी साझा की है।

शिप कंपनी का रवैया सवालों के घेरे में

पूरे मामले में शिप कंपनी का रवैया सवालों के घेरे में रहा है। परिजनों को सूचना न देना गंभीर मामला है। वहीं जब परिजनों ने उनसे संपर्क किया है तो भी वो स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। टाल मटोल कर रहे हैं। केवल यही बता रहे हैं कि मनीष के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद 24 घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिस दौरान मनीष का पता नहीं चल सका है। इधर मनीष का पता न लगने से परिवार वालों का सब्र टूट रहा है। पत्‍‌नी पूजा, बहन शिवानी, मां और पिता सभी परेशान हैं।