कानपुर (ब्यूरो) कमिश्नर ऑफिस और कलेक्ट्रेट में भी झंडारोहण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर कमिश्नर डॉ। राजेशखर ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए जिन्होंने अपना तन-मन-धन न्योछावर किया, उनके जो विचार है, उनके जो सपने और अपेक्षाएं थीं, उनको जबतक हम लोग पूरा नहीं करेंगे तब तक यह अभियान चलता रहेगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) राजाराम, अपर आयुक्त (न्यायिक) प्रेम प्रकाश उपाध्याय भी उपस्तिथ रहे। वहीं, डीएम विशाख जी ने कलेक्ट्रेट में झंडा रोहण किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया। इस मौके पर सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

मेट्रो ने निकाली तिरंगा यात्रा
मोतीझील मेट्रो स्टेशन से आईआईटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, मेयर प्रमिला पांडे मौजूद रहे। वहीं नगर निगम द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम सदन में किया गया। मेयर प्रमिला पांडे व नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने अमर जवान चौक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

पुलिस कर्मियों को मेडल देकर सम्मानित किया
- सराहनीय सेवा के लिये भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह पाने वालों में राजेंद्र कुमार अपर राज्य रेडियो अधिकारी, निरंजन सिंह उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त, नागेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस उपाधीक्षक गोपनीय सेवानिवृत्त।
- विवेचना में उत्कृष्टता के लिये केंद्रीय गृहमंत्री पदक प्राप्त करने वालों में मो.अकमल खान एसीपी अनवरगंज और संतोष कुमार सिंह एसीपी नजीराबाद को सिल्वर मेडल दिया गया।
-डीजीपी की ओर से दिया जाने वाला सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दरोगा गिरजा सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शुक्ला, कांस्टेबल सत्यपाल सिंह को मिला।
- ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी मुख्यालय रवीना त्यागी, दरोगा शारदा चौधरी, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार, रोहित अहिरवार, राजीव कुमार, हरिओम यादव, मनोरमा को सिल्वर डीजीपी का मेडल देकर सम्मानित किया गया।
- एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की ओर से कांस्टेबल सागर पोरवाल को प्रशंसा पत्र दिया गया।