-गले में तार लपेट कर करंट लगाकर सुसाइड करने का दावा किया जा रहा

-तीन पन्ने का सुसाइड नोट मिला, परिस्थितियां अनहोनी का इशारा कर रहीं kanpur@inext.co.in

KANPUR : गोविन्दनगर में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर पुलिस उसके सुसाइड करने का दावा कर रही है। परिजनों का मानना है कि उसने गले में तार लपेट कर करंट लगाया है, लेकिन परिस्थितियों से उसके साथ अनहोनी होने का इशारा हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

कच्ची बस्ती में रहने वाला शंकर बक्शी (40) एटूजेड का पूर्व कर्मी था। उसकी इलाहाबाद निवासी रन्नो से शादी हुई थी। ए टू जेड से नौकरी छूटने के बाद से शंकर पिता रमेश के साथ बैंड कम्पनी में काम कर रहा था। अलग रहने को लेकर रन्नो का उससे अक्सर झगड़ा होता था। जिसके चलते वो घर से कुछ दूरी पर स्थित बड़े भाई के मकान में परिवार समेत रहने लगा था। करीब दो साल पहले झगड़ा होने पर रन्नो बच्चों समेत मायके चली गई। वो करीब डेढ़ महीने पहले घर आई थी। आरोप है कि यहां पर आने के बाद उसका शंकर से फिर झगड़ा हुआ था। गुस्से में रन्नो ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद वो अकेले रह रही थी, जबकि शंकर भाइयों के साथ रह रहा था। रविवार को वो कमरे लेटा था। मां उसे खाने के लिए बुलाने कमरे में गई तो उसका शव बेड पर पड़ा था। परिजनों के मुताबिक उसके गले में तार बंधा था। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो बेड के नीचे से सुसाइड नोट बरामद हो गया। जिसमें उसने पत्नी और बीमारी से परेशान होकर सुसाइड करना लिखा है, लेकिन सुसाइड के तरीके से अनहोनी का इशारा हो रहा है। एसओ का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सच्चाई का पता चल जाएगा।