कानपुर(ब्यूरो)। सिटी को इनक्रोचमेंट फ्री करने के लिए हर वर्ष बड़े पैमाने पर अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है। बावजूद रोड पर इनक्रोचमेंट से नगर निगम ही नहीं पब्लिक भी परेशान है। आंकड़े गवाही देते है कि कागजों पर खुब इनक्रोचमेंट हटाए पर हालात बयां कर रहे कि रोड पर अवैध कब्जे नहीं हटे है। वर्ष के 365 दिन में 2 सौ दिन अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है, फिर भी हालात जस के तस है। मेन रोड पर अवैध कब्जे के चलते न केवल ट्रैफिक स्मूथ हो जाता है बल्कि लोगों के पैदल चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ भी गायब हो गए है।

अवैध कब्जे वाले 25 एरिया चिन्हित
रोड पर इनक्रोचमेंट में सिटी के 25 एरिया ऐसे है जहां पर अतिक्रमण अभियान हर बार चलाया जाता है। फिर भी दो चार दिन बाद फिर वहां अवैध कब्जे हो जाते है। कागज पर कार्रवाई कर नगर निगम अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ यूजर चार्ज के नाम से जुर्माना वसूलता है, पर अतिक्रमण के दंश को दूर फिर भी नहीं कर पा रहा है।

हटाए गए दस हजार अवैध कब्जे
सिटी की कई रोड चलने के लिए ऑन पेपर 40 फीट की है, लेकिन पैदल चलने के लिए महज 15 फीट ही मिलती है क्योंकि बाकी पर अतिक्रमण है। इससे ट्रैफिक स्पीड के मानक से आधी स्पीड पर चलता है और हर दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। सबसे ज्यादा प्रॉब्लम कार सवारों होती है। ट्रैफिक प्रॉब्लम के चलते टाइम के साथ-साथ ईधन की खपत भी दोगुनी होती है।

हटाने के बाद क्या होनी चाहिए कार्रवाई
नगर निगम का प्रवर्तन दल जिस एरिया में इनक्रोचमेंट ड्राइव चला कर अतिक्रमण हटाता है। वहां पर दोबारा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होती है। स्थानीय पुलिस अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करने का नियम है। हालांकि नगर निगम व पुलिस की मिलीभगत से सिटी में दिन रात अतिक्रमण पांव पसार रहा है।

लाखों वसूला यूजर चार्ज, समस्या बरकरार
साढ़े तीन वर्ष में नगर निगम ने अतिक्रमण अभियान चलाकर लाखों का यूजर चार्ज (अवैध कब्जे का जुर्माना) वसूला है। साढ़े तीन लाख में नगर निगम ने करीब 40 लाख रुपये की वसूली की है। फिर भी एक तरह अस्थाई व स्थाई कब्जे हटाए जाते है और फिर वहीं कब्जे दोबारा हो जाते है।

अवैध कब्जे हटाने के लिए पूरी टीम लगी हुई है
नगर निगम के पास अवैध अतिक्रमण अभियान चलाने के लिए प्रवर्तन दल की पूरी टीम है। जिसमें 12 मेंबर्स एक्स आर्मी मैन है और 6 होमगार्ड है। जिसमें दो महिला होमगार्ड है। उन्हें नगर निगम की तरह से व्हीकल भी उपलब्ध कराया गया है। सभी पांचों जोन में लगातार अभियान चलाया जाता है। इनका काम है अवैध अतिक्रमण को हटाना। दोबारा वहां कब्जा न हो इसके लिए प्रवर्तन दल जिम्मेदार नहीं है।

इन एरिया में इनक्रोचमेंच सबसे ज्यादा
हर्ष नगर
रावतपुर
विजय नगर
शास्त्री नगर
कल्याणपुर क्रासिंग से पनकी रोड
चैन फैक्ट्री चौराहा के आस-पास
गोविंदपुरी पुल के आस-पास
नौबस्ता
रामा देवी सब्जी मंडी
कर्रही
बादशाहीनाका
घंटाघर से लाटूश रोड
मेस्टन रोड, बिरहाना रोड, किदवई नगर, हरजेन्दर नगर लालबंगला,

साढ़े तीन वर्ष में हटाए गए दस हजार अवैध कब्जे

वर्ष- अस्थाई स्थाई यूजर चार्ज
2019 914 331 4.88 लाख
2020 1432 286 10.47 लाख
2021 2700 796 9.84 लाख
2022 2310 381 10.88 लाख
2023 1770 66 5.40 लाख

महापौर ने अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा -
&& सिटी को क्लीन करने के लिए लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अवैध कब्जों के साथ होर्डिंग भी हटाने का निर्देश दिया गया है। सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने अपने एरिया में खासतौर पर बाजारों से अवैध कब्जे हटाए.&य&य
-प्रमिला पांडेय, महापौर कानपुर