कानपुर (ब्यूरो)। वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने के लिए डिस्ट्रिक्ट के सभी विधानसभा क्षेत्र में 30 मॉडल पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इन बूथों को भव्य रूप से सजाया जाएगा। एनजीओ की हेल्प से इन पोलिंग सेंटर पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। कुछ एनजीओ ने सबसे पहले वोट डालने पहुंचने वाले वोटर्स के लिए ब्रेक फास्ट की भी व्यवस्था की है। कुछ ने मार्निंग में वोटर्स पर फूल बरसाने तो किसी ने तिलक करने की तैयारी की है।

किस विधान सभा में कितने मॉडल बूथ

मिश्रिख सीट के बिल्हौर विधानसभा में तीन मॉडल पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इन पर 16 बूथ हैं। कानपुर लोकसभा में 12 मॉडल पोलिंग सेंटर हैं। इन पर 98 बूथ हैं। गोङ्क्षवद नगर में चार, सीसामऊ में एक, आर्य नगर में एक, किदवई नगर में पांच और कैंट में एक मॉडल पोलिंग सेंटर बनाया गया है। अकबरपुर लोकसभा में 15 मॉडल पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें रनियां विधानसभा में पांच, बिठूर में तीन, कल्याणपुर में तीन, महाराजपुर में दो और घाटमपुर में दो मॉडल पोलिंग सेंटर हैं।

दिव्यांगों के लिए पांच सौ व्हीलचेयर मंगाई

डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर व डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग व दिव्यांगों के घर में वोटिंग की सुविधा देने के साथ-साथ पोलिंग सेंटर वोट देने आने वाले असक्षम व दिव्यांगों वोटर्स के लिए पांच सौ व्हील चेयर भी मंगवाई गई है। ताकि उन्हें वोट करने में कोई परेशानी का सामान न करना पड़े। इसके अलावा एनसीसी के बच्चों को भी ऐसे लोगों की मदद के लिए लगाया जाएगा ताकि वह पोलिंग बूथ तक आसानी से पहुंच सके।