-नामांकन के आखिर दिन अकबरपुर लोकसभा सीट से 6 और कैंडीडेट्स ने कराया नॉमिनेशन कराया
KANPUR: अकबरपुर लोकसभा सीट के नामांकन के आखिरी दिन भी नामिनेशन कराने वाले कैंडीडेट्स की लाइन लगी रही। सैटरडे को 6 कैंडीडेट्स ने नॉमिनेशन कराया। इस तरह 29 मार्च से 5 अप्रैल के बीच इस लोकसभा सीट से नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की संख्या 26 पहुंच गई। इससे इलेक्शन ऑफिसर्स के चेहरों पर परेशानियों बढ़ गई हैं। अगर नामवापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद भी 11 प्रत्याशी कम नहीं हुए तो उन्हें दो ईवीएम (दूसरी बैलेट यूनिट) की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
मंत्री जी को लौटाया
प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री शिवकुमार बेरिया सैटरडे को कलक्ट्रेट स्थित अकबरपुर लोकसभा के नामांकन कक्ष में नहीं जा सके। उन्होंने दो-बार कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने इलेक्शन कमीशन की गाइडलाइन्स का हवाला देते हुए उन्हें नहीं जाने दिया। दरअसल अकबरपुर सीट से दोबारा नामांकन कराने के लिए लाल सिंह जुलूस के साथ आए। लेकिन इससे पहले ही मिनिस्टर शिवकुमार बेरिया कलक्ट्रेट पहुंचकर अकबपुर लोकसभा के नामांकन कक्ष में जाने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकते हुए कहा कि प्रत्याशी या उसके प्रस्तावक ही अन्दर जा सकते हैं। मजबूरन वे एडीएम सिटी के ऑफिस की तरफ चले गए। लाल सिंह तोमर के नामांकन कक्ष पहुंचने की जानकारी पाकर दोबारा वे पहुंचे। लेकिन फिर पुलिस कर्मियों ने मजबूरी जताई। ये जरूर किया कि लाल सिंह तोमर को बुलवाकर उनसे मिला दिया।
बैंडबाजा संग नामांकन
कानपुर नगर लोकसभा सीट से भी आज भोलानाथ वाल्मीकि, विश्वनाथ कठेरिया, आनन्द मेहरोत्रा और किशोर वाजपेई ने नामांकन कराया। इस तरह अब तक क्ब् कैंडीडेट नामांकन करा चुके है। विश्वनाथ कठेरिया तो बैंडबाजा के साथ नामांकन कराने के लिए चेतना चौराहा तक पहुंचे। उनके सपोटर्स खूब झूमे-नाचे। कई कैंडीडेट्स ने दोबारा भी नामांकन पत्र के सेट दाखिल किए।
जाम से जूझे लोग
अकबरपुर लोकसभा सीट के नामांकन के आखिरी दिन जुलूस निकालकर कई प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाई। किसी ने शिक्षक पार्क तो किसी कम्पनीबाग चौराहा से नामांकन जुलूस निकाला। लेकिन इसका खामियाजा लोगों को जाम के रूप में भुगतना पड़ा। जुलूस के कारण पहले कम्पनीबाग चौराहा फिर ओल्ड सेल्स टैक्स रोड, हैलट रोड, बजरिया रोड, परेड, बड़ा चौराहा से लेकर चेतना चौराहा तक जाम की स्थिति बनी रही। जुलूसों के साथ पुलिस जरूर थी, लेकिन उसने भी जाम से लोगों को बचाने के कोई इंतजाम नहीं किए।
अकबरपुर लोकसभा के कैंडीडेट
क्- रमाकांत
ख्- नीरज कुमार
फ्- रामेश्वर
ब्- विजय कुमार शर्मा
भ्- ओमकार नाथ
म्- देवेंद्र सिंह भोले
7- गोपीरमन
8- भारतीदेवी
9- राजाराम पाल
क्0- मुन्नीदेवी
क्क्- बजरंग प्रसाद
क्ख्- रामेंद्र सिंह तोमर
क्फ्- अनिल शुक्ला वारसी
क्ब्- लाल सिंह तोमर
क्भ्- बुद्धप्रिय संखवार
क्म्- अमर सिंह
क्7- रामसेवक
क्8- अरविन्द कुमार
क्9- विजय नारायण
ख्0- सरस्वती
ख्क्-इकबाल अहमद
ख्ख्- अशोक कुमार यादव
ख्फ्- नीतादेवी
ख्ब्- जसवन्त सिंह
ख्भ्- प्रेमशीला
ख्म्- शिव वीर सिंह
।