कानपुर(ब्यूरो) एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस नौबस्ता में वाहनों की चेङ्क्षकग कर रही थी। तभी बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछाकर किदवई नगर के ब्लाक स्थित केस्को कार्यालय के पास दबोच लिया। इनमें एक की पहचान बिधनू कल्याणपुर निवासी अजय कुमार साहू और दूसरे की शुक्लागंज गंगाघाट निवासी विनय कुमार के रूप में हुई।


पत्नी करती थी लूट की चेन बिकवाने में हेल्प
पुलिस हिरासत में शातिरों ने लूट की पांच घटनाएं कबूलीं। विनय ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लूट की चेन बिकवाने में मदद करती थी। पुलिस अब चेन खरीदने वाले सर्राफ के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, अजय के खिलाफ चकेरी, कोतवाली, फीलखाना, सचेंडी, बर्रा, नौबस्ता, किदवई नगर में लूट, चोरी के 14 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि विनय के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी दक्षिण ने लुटेरों को पकडऩे वाली टीम को 20 हजार का इनाम घोषित किया।

इन लूटों का राजफाश
- तीन अप्रैल 2023 को देवकी नगर निवासी श्यामादेवी से चेन लूट
- 26 मार्च को किदवई नगर के ब्लाक में महिला की चेन लूट
- तीन मार्च 2023 को साकेत नगर में लूटी गई थी महिला की चेन।
- 30 मार्च को किदवई नगर साइट नंबर-1 में लूटी महिला की चेन।
- जून 2022 को साकेत नगर से लूटी गई थी महिला की चेन।