- प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहे ट्रॉयल में 2 से 6 साल एज गु्रप के 5 बच्चों को लगी देसी वैक्सीन की डोज

KANPUR: बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने वाली वैक्सीन के ट्रायल में वेडनसडे को 2 से 6 साल के 5 बच्चों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसमे 2 साल 8 महीने की प्रदेश की सबसे छोटी वॉलंटियर भी शामिल है। जिसे वैक्सीन की डोज दी गई। कानपुर के प्रखर हॉस्पिटल में चल रहे ट्रायल के चीफ गाइड प्रो.जेएस कुशवाहा ने जानकारी दी कि सभी 5 बच्चों को टीका लगाया गया। इसमें दो लड़कियां और तीन लड़के हैं।

20 बच्चो की स्क्रीनिंग

2 से 6 साल के एज गु्रप के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए 20 बच्चों की स्क्रीनिंग डॉ.अमित चावला और डॉ.वीएन त्रिपाठी ने की थी। इनमें से 5 बच्चे फिट थे। जिन्हें वैक्सीन की डोज दी गई है। वैक्सीन लगाने के बाद बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया। किसी में कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आया है। इन बच्चों को अब 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। प्रो। कुशवाहा ने जानकारी दी कि वैक्सीन के ट्रायल में डोज लगवाने वाले बच्चे, बैंक अफसर, डॉक्टर और व्यापारियों के हैं। किसी में अभी तक कोई साइड इफेक्ट नजर नहीं आया है।