- विकास दुबे का डी-124 गिरोह खत्म, गैंग के बदमाश नए गिरोह में किए गए शामिल

- हीरू दुबे को पुलिस ने बनाया गैंग लीडर, बिकरू कांड में मुख्य भूमिका रही है

KANPUR : बिकरू कांड के बाद पुलिस ने अब नया गैंग डी-179 रजिस्टर किया है। गैंग का सरगना हीरू दुबे को बनाया है, जबकि गैंग के शीर्ष बदमाश में राम सिंह, जिलेदार और गुड्डन को शामिल किया है। तीस से अधिक बदमाश गैंग में हैं। दस नए बदमाश चिन्हित किए हैं। जिनके नाम गैंग से जोड़े जाएंगे। विकास दुबे का डी-124 गैंग खत्म हो गया है। उस गैंग के बदमाश नए गैंग में शामिल किए गए हैं।

तीन दशक से एक्टिव था

करीब तीन दशक से विकास दुबे का इलाके में दबदबा था। हत्याएं, लूट समेत अन्य जघन्य अपराध किए। पुलिस ने उसके नाम से गैंग नंबर डी-124 रजिस्टर किया था। सक्रिय अपराधी गैंग में शािमल थे। जब बिकरू कांड हुआ तो पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। छह बदमाश मारे गए। जिसमें गैंग का सरगना और मुख्य आरोपी विकास दुबे भी शािमल था। इसके अलावा उसके गैंग के एक दर्जन से अधिक बदमाश बिकरू कांड में जेल चले गए। इसलिए पुलिस अब उसका गैंग खत्म कर दिया है।

तीस से अधिक बदमाश

नया गैंग डी-179 रजिस्टर किया है। इसमें तीस से अधिक बदमाश है। जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है वो भी इसमें शामिल हैं। विकास के गैंग के अन्य लोगों को भी इसमें शामिल किया गया है। कुछ अन्य को भी चिन्हित किया गया है। साक्ष्यों के साथ उनका अपराधिक इतिहास जुटाने के बाद उनको भी इसमें शािमल किया जाएगा। नए गैंग का लीडर हीरू दुबे को बनाया गया है।

इसलिए हीरू बना गैंग लीडर

बिकरू कांड में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की गई थी। जो छह बदमाश मारे गए थे उनके साथ हीरू दुबे, जिलेदार और राम सिंह की भूमिका सबसे अधिक रही थी। ये तीनों भी बेहद खूंखार हैं। हीरू पर तीन केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक हीरू ने पुलिसकर्मियों के असलहे छीन कर सबसे अधिक गोलियां उन पर बरसाई थीं।