-बिकरू कांड का आखिरी आरोपी 50 हजार का ईनामी विपुल दुबे भी गिरफ्तार

- मामले में सभी 37 जिंदा आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे, 6 एनकाउंटर में ढेर

KANPUR : देश भर को दहलाने वाले बिकरू कांड के आखिरी वांटेड भ्0 हजार के ईनामी विपुल दुबे को को भी थर्सडे को सजेती पुलिस ने अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे क्ब् दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विपुल को मिलाकर मामले में अब तक कुल फ्7 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। जबकि म् को एनकाउंटर में मारा जा चुका है। जिसमें विपुल के भाई अमर दुबे और पिता अतुल दुबे भी शामिल हैं।

पुलिस पर िकया हमला

पुलिस के मुताबिक, नोन नदी पुल के पास एक बिना नंबर की हीरो आई स्मार्ट बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखते ही बाइक सवार ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। खुद को घिरा देख बाइक सवार ने सरेंडर कर दिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया युवक भ्0 हजार का ईनामी विपुल दुबे है। पुलिस ने विपुल के पास एक तमंचा, दो ¨जदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस व एसटीएफ की पूछताछ में विपुल ने स्वीकार किया है कि दो जुलाई की रात बिकरू में पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाने वालों में विकास दुबे के साथ वह भी शामिल था।

फरारी में बदलता रहा ठिकाना

विपुल ने बताया है कि बिकरू कांड के बाद वह दिल्ली चला गया था। वहां से अलीगढ़ में कुछ दिनों तक छिपा रहा। रुपये की कमी आने पर फिरोजाबाद में चूड़ी कारखाने में काम करने लगा। कुछ दिनों पहले ही कानपुर आया था। पूछताछ में विपुल ने कोई नया नाम नहीं बताया है। यानी बिकरू कांड में पुलिस पर हमला करने वालों में ब्फ् लोग शामिल थे।

----------------

इस तरह घटा था बिकरू कांड

- ख् जुलाई की रात हुआ था बिकरू कांड

- 8 पुलिसकर्मियों की हत्या विकास व उसके साथियों ने की

- म् आरोपी विकास दुबे सहित पुलिस मुठभेड़ में हो चुके ढेर

- फ्7 आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं

- ब् महिला आरोपी भी जेल में

- ब्फ् नाम वारदात को अंजाम देने में सामने आए

- फ्क् आरोपी बिकरू निवासी, बाकी बाहर के