कानपुर (ब्यूरो)। संडे को भैरोघाट पंङ्क्षपग स्टेशन की लाइट घंटों गायब रहने से शाम को वाटर सप्लाई प्रभावित रही। दरअसल भैरोघाट पंङ्क्षपग स्टेशन के जरिए डेली गंगा से 200 एमएलडी रॉ वाटर लेकर बेनाझाबर भेजा जाता है। जहां ट्रीट कर 28 जोनल पंङ्क्षपग स्टेशन के जरिए सिटी में वाटर सप्लाई की जाती है।

जलकल के जेई रवि प्रकाश ने बताया कि संडे की 10.40 से दोपहर 3.25 बजे और शाम को 5.57 से शाम 6.20 बजे तक लाइट गायब रही। इससे शाम को पांच से आठ बजे तक होने वाली वाटर सप्लाई शाम 6.30 बजे के बाद शुरू हो सकी।

ये मोहल्ले रहे प्रभावित

गांधीनगर, दर्शनपुरवा, अशोक नगर, परमट, ग्वालटोली, सूटरगंज, हर्ष नगर, जवाहर नगर , नेहरू नगर, आनंद बाग, पीरोड, प्रेमनगर, चमनगंज, बेकनगंज, रामकृष्ण नगर, दर्शनपुरवा, गुमटी नंबर पांच, लाजपत नगर, कौशलपुरी समेत कई इलाकों में शाम को लो प्रेशर से वाटर सप्लाई हुई। लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा।