- 400 बेडों पर गंभीर मरीज भर्ती, 15 अस्पतालों में हो रही भर्ती

LUCKNOW:

राजधानी के सभी कोविड अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए अस्पतालों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है और वहां बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस समय राजधानी में 15 कोविड अस्पताल हैं, जिसमें कुल 1400 बेड हैं और इसमें 400 बेड आईसीयू वाले हैं। इन अस्पतालों में शुक्रवार शाम तक 600 मरीज भर्ती थे।

लेवल-3 में 400 मरीज भर्ती

गौरतलब है कि मरीज कम होने पर केजीएमयू, लोहिया व पीजीआई में ही कोविड मरीजों की भर्ती हो रही थी। वहीं मार्च में अचानक संक्रमितों की संख्या में आई तेजी के चलते 12 अन्य अस्पतालों को कोविड में बदला गया है। सीएमओ डॉ। संजय भटनागर के मुताबिक शुक्रवार शाम तक 600 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। राजधानी में करीब 600 एचडीयू व आईसीयू के बेड है। जिसमें करीब 400 गंभीर मरीज भर्ती हैं। शासन से संस्तुति के बाद अन्य अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल बनाया जाएगा।

कितने मरीज भर्ती

अस्पताल मरीज

लेवल-1 144

लेवल-2 51

लेवल-3 400

नोट- संख्या शुक्रवार शाम 4 बजे तक की।