- रामसागर मिश्र हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की मेहनत लाई रंग

- राजधानी में सदर निवासी पांच लोग शामिल

LUCKNOW : राजधानी में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या के बीच एक बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। जहां हली बार एक साथ 22 लोग कोरोना को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इनमें पांच राजधानी के रहने वाले है। यह सभी बीकेटी के साढ़ामऊ स्थित रामसागर मिश्र हॉस्पिटल में भर्ती थे। हॉस्पिटल प्रशासन अब इनको डिस्चार्ज करने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन को सूचना दे दी गई है। अपनी इस सफलता से डॉक्टर्स की पूरी टीम में जबरदस्त उत्साह है।

पांच लोग राजधानी के

कोरोना पॉजिटिव का इलाज कर रही टीम को लीड कर रहे डॉ। रोहित सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में इस समय करीब 63 कोरोना संक्रमित लोग भर्ती है। जिसमें 62 जमाती और एक लैब टेक्निशियन है। इनमें से 22 लोग अब पूरी तरह से ठीक हो चुके है। जो हम लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि राजधानी में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव हमारे हॉस्पिटल में ही भर्ती हैं। अब हम अन्य भर्ती मरीजों पर और अधिक ध्यान दे सकेंगे। कोरोना को शिकस्त देने वालों में 5 राजधानी के और बाकि दूसरी जगह के रहने वाले है।

प्रोटोकॉल के तहत पूरा इलाज

डॉ। रोहित सिंह ने बताया कि सदर निवासी पांचों लोग 6 अप्रैल को हॉस्पिटल में भर्ती हुये थे और करीब 15 दिनों तक इनका इलाज चला है। सभी की तीन बार जांच हो चुकी है। जिसमें पहला पॉजिटिव औ बाकि के दो सैंपल लगातार निगेटिव आये हैं। जिसके बाद सभी को डिस्चार्ज करने का फैसला लिया गया है। सभी का आईसीएमआर के तय प्रोटोकॉल के तहत ही इलाज किया गया है। जिसमें एंटी-बॉयोटिक दवा के साथ सिंप्टम्स अनुसार दवा दी गई थी। जिसके बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। इसके साथ इंम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डायट का भी पूरा ख्याल रखा गया था।

बॉक्स

आज होंगे डिस्चार्ज

डॉ। रोहित ने बताया कि ठीक हो चुके मरीजों के डिस्चार्ज करने का प्रोसेस किया जा रहा है। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जा चुकी है। सभी को शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अब यह प्रशासन के ऊपर है कि इनको क्वारंटाइन के लिए कहां लेकर जाया जाता है।

बॉक्स फोटो

यह रहे टीम में शामिल

कोरोना पेशेंट करने वालों का इलाज सीएमएस डॉ। वीके सिंह और डॉ। एके चौधरी के निर्देशन में हुआ है। इसके साथ डॉ। रियाज, डॉ। मयंक जलोटा, डॉ। उजमा शाहिद और डॉ। पीके दोहरे सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ टीम में शामिल रहे।

यह डिस्चार्ज

- लखनऊ : 5

- सहारनपुर : 12

- राजस्थान : 2

- असम : 2

- हरियाणा : 1

कोट

संस्थान में भर्ती 22 लोग पूरी तरह से ठीक हो गये हैं। इनको डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। यह हम लोगों के लिए बड़ी बात है कि एक साथ इतने लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं।

- डॉ। वीके सिंह, सीएमएस रामसागर मिश्र हॉस्पिटल