LUCKNOW: राजधानी में रविवार को जारी कोविड रिपोर्ट के अनुसार 199 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें सर्वाधिक मरीज गोमती नगर व इंदिरा नगर में मिले हैं। 223 लोगों को रविवार को कोरोना से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि तीन की कोरोना से मौत हुई है।

66 हुए होम आइसोलेट

कोविड प्रोटोकाल के तहत रविवार को 106 मरीजों को अस्पताल आवंटित किए गए और देर शाम तक 40 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 66 मरीजों ने होम आइसोलेशन का अनुरोध किया। राजधानी में अब एक्टिव होम आइसोलेट मरीजों की संख्या 1,641 हो गई है जबकि 57,695 मरीज ठीक हो चुके हैं।

8127 सैंपल लिए गए

सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 8127 लोगों के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए। कोविड कंट्रोल रूम से 1547 होम आइसोलेट मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली गई और हेलो डॉक्टर सेवा पर 63 मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी लिया।

बाक्स

यहां मिले संक्रमित

एरिया संख्या

गोमतीनगर 23

इंदिरानगर 21

जानकीपुरम 14

रायबरेली रोड 13

कैंट 13

आशियाना 12

गुडंबा 10

नोट- अन्य एरिया में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।