- संक्रमण की वजह से पांच मरीजों की गई जान

LUCKNOW: राजधानी में एकबार फिर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ गया है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 325 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 196 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए और 5 लागों की संक्रमण के चलते जान गई।

63 मरीज हुये होम आइसोलेट

कोविड प्रोटोकाल के तहत बुधवार को 127 मरीजों को अस्पताल आवंटित किए गए और देर शाम तक 64 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 63 मरीजों ने होम आइसोलेशन का अनुरोध किया है। राजधानी में एक्टिव होम आइसोलेट मरीजों की संख्या अब 2305 हो गई है। वहीं 50313 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

9805 सैंपल लिये गये

सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर बुधवार को टीमों ने रिकॉर्ड 9805 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमयू भेजा। कोविड कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के 2024 मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई और हेलो डॉक्टर सेवा पर 76 मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया।

बाक्स

यहां मिले संक्रमित

एरिया संख्या

गोमती नगर 36

इंदिरा नगर 29

रायबरेली रोड 22

आलमबाग 16

चौक 17

महानगर 12

हजरतगंज 15

जानकीपुरम 10

नोट- अन्य एरिया में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

बॉक्स

कंट्रोल रूम कर रहा निगरानी

बुधवार को कोविड-19 कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के 2043 मरीजों से फोन द्वारा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। साथ ही हेलो डॉक्टर सेवा में 119 मरीजों द्वारा स्वास्थ संबंधी परामर्श लिया गया।

बॉक्स

यहां ले सकते हैं जानकारी

हेलो डॉक्टर सेवा में 0522-3515700 कोविड संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कोविड कमांड कंट्रोल रूम लखनऊ 0522-4523000, 0522-2610145