110 वार्ड नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत

36 पार्षद सपा के

8 पार्षद कांग्रेस के

- विकास न होने की वजह से विपक्ष ने उठाए सवाल

- अभी तक सदन न होने की वजह से चौथी वार्ड विकास निधि भी नहीं मिली

LUCKNOW नगर निगम में इस समय लकीरें खिंचती नजर आ रही हैं। विपक्ष के पार्षद शहर सरकार से नाराज हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष की एक राय न होने की वजह से इसका सीधा असर विकास पर देखने को मिल रहा है। आखिर वो कौन से कारण हैं, जिसकी वजह से विपक्ष नाराज है और सवाल उठा रहा है।

पहला सवाल

1-सफाई-शहर में सफाई व्यवस्था लचर है। गली-मोहल्लों में प्रॉपर सफाई नहीं हो रही है। जिसकी वजह से जनता परेशान है। इस तरफ कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

2-वेस्ट कलेक्शन-डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन की स्थिति खासी खराब है। 60 से 70 फीसदी घरों से वेस्ट नहीं उठ रहा है। इस व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे।

3-ठेकेदारों को भुगतान-ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से विकास कार्य अटके हुए हैं। ठेकेदारों ने मेयर आवास पर प्रदर्शन भी किया लेकिन भुगतान नहीं हुआ।

4-कोई सुनवाई नहीं-अपनी समस्या लेकर निगम जाने वाली जनता की कोई सुनवाई नहीं है। जनता की समस्याओं को न कर्मचारी सुनते हैं न ही अधिकारी।

5-सदन नहीं हुआ-अभी तक सदन न होने की वजह से वार्ड विकास निधि की चौथी किश्त नहीं मिल सकी है। जबकि अभी तक चौथी किश्त मिल जानी चाहिए थी। जिसका असर विकास पर पड़ रहा है।

कार्यक्रम का किया था बहिष्कार

सदन के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को निगम सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसका विपक्ष के पार्षदों ने बहिष्कार किया था।

विकास के नाम पर जनता के साथ मजाक किया जा रहा है। सफाई और डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। निगम में जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमें जनता ने चुना है और वार्डो में विकास कराना हमारी जिम्मेदारी है।

गिरीश मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद कांग्रेस

सफाई और घरों से वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सिर्फ कागजों में ही प्लानिंग हो रही है। हकीकत यह है कि वार्डो की जनता को विकास का इंतजार है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उपलब्धियां गिनाने से कुछ नहीं होगा, हकीकत में विकास कार्य कराने होंगे।

सैयद यावर हुसैन रेशू, नेता सदन सपा

वर्जन

स्वच्छता सर्वेक्षण से लेकर बांड तक पूरे देश मे लखनऊ निगम निगम का डंका बजा है। तीन वषरें में समस्त मदों को मिलाकर लखनऊ में लगभग 800 करोड़ रुपये के विकास कायरें को कराया गया है। स्वच्छता के लिए 1800 गाडि़यों के साथ संसाधनों को बढ़ाया गया है। विपक्ष का काम है विरोध करना और नकारात्मक प्रचार करना। जनता सब सच जानती है।

संयुक्ता भाटिया, मेयर