- बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका यहां फ्लैट नंबर एल 702 में रहती हैँ

- एंबुलेंस से जाने के लिए नहीं थीं तैयार, सख्ती के बाद बैठी एंबुलेंस में

- जिला प्रशासन व हेल्थ डिपार्टमेंट ने अपार्टमेंट को सीज कर सेनेटाइज किया

LUCKNOW: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से ग्रस्ति होने की खबर मिलते ही महानगर के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में रहने वाले सैकड़ों परिवार खौफ में हैं। सिंगर कनिका यहां के फ्लैट नंबर एल-702 में परिवार संग रहती हैं। परिवार में उनके पिता राजीव कपूर व मां हैं। कनिका 10 मार्च को लंदन से मुंबई और फिर वहां से लखनऊ आई थीं। शुक्रवार दोपहर कनिका के कोरोना से ग्रस्ति होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन, हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम अपार्टमेंट पहुंची। टीम ने अपार्टमेंट को सील कर पूरी बिल्डिंग के साथ आस-पास के एरिया को भी सेनेटाइज किया। वहीं एक किमी के एरिया को सील कर दिया।

अपार्टमेंट के लोग कर रहे कॉल

शालीमार गैलेंज अपार्टमेंट में करीब 825 फ्लैट हैं। करीब 550 लोग इन फ्लैट में रहते हैं। शुक्रवार को सातवीं मंजिल में रहने वाली कनिका के कोरोना से ग्रस्ति होने की खबर मिलते ही फ्लैट में रहने वाले खौफ में आ गए। अपार्टमेंट में शहर के कई बड़े बिजनेसमैन और ब्यूरोक्रेट्स रहते हैं। इस खबर के बाद कई परिवार यहां से चले गए। वहां रहने वाले लोग फोन कर हालात के साथ-साथ कोरोना वायरस के टेस्ट की जानकारी कर रहे हैं। हालांकि हेल्थ डिपार्टमेंट ने यहां रहने वाले कई लोगों का टेस्ट कर सैंपल भी लिया।

कार से हॉस्पिटल जाने की जिद

कई दिनों से बुखार और जुकाम से पीडि़त कनिका को कोरोना का शक हुआ तो उन्होंने मदद के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट को कॉल किया। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम एंबुलेंस के साथ शालीमार अपार्टमेंट पहुंची। कनिका जिद पर अड़ गई कि वह एंबुलेंस से नहीं बल्कि अपनी कार से हॉस्पिटल जाएंगी। जब अफसरों ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही तो वह एंबुलेंस से हॉस्पिटल रवाना हुई।

बाक्स

अपार्टमेंट को किया गया सेनेटाइज

कनिका के कोरोना से ग्रस्ति होने की सूचना पर कई टीम शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट पहुंचीं और पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया। अपार्टमेंट को सेनेटाइज किया गया। यहीं नहीं महानगर के आस-पास एक किमी के एरिया को भी सील कर दुकानें और मार्केट को बंद कर दिया गया।