11 हजार ली। सोडियम हाइपोक्लोराइट घोल का छिड़काव

55 स्प्रे मशीनों से भी हुआ छिड़काव

3 मिस्ट ब्लोअर का भी यूज

8 जोन में चला सफाई अभियान

- पूरे शहर में दो चरणों में चला सफाई अभियान, कलेक्ट कूड़ा सीधे भेजा गया शिवरी प्लांट

- सुबह से लेकर देर रात तक घरों से कलेक्ट किया गया कूड़ा

LUCKNOW नगर निगम की स्पेशल सफाई टीमों की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में दिन भर सफाई अभियान चलाया गया। एक तरफ जहां कूड़ा उठान पर फोकस किया गया, वहीं दूसरी तरफ नाले-नालियों में भी छिड़काव कराया गया। संडे को सुबह से लेकर शाम तक करीब 1227 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया।

दो शिफ्टों में चला अभियान

निगम प्रशासन की ओर से दो शिफ्टों सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम को 3 बजे से 6 बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। सफाईकार्यो में 1711 नियमित, 735 संविदा और 5020 कार्यदायी संस्थाओं के कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। कुल 7466 सफाई कर्मियों ने सुबह से लेकर रात तक कई इलाकों को सेनेटाइज किया।

कूड़ा उठान पर रहा फोकस

ईकोग्रीन के माध्यम से 475 मीट्रिक टन एवं नगर निगम द्वारा 352 मीट्रिक टन कूड़े का परिवहन शिवरी प्लांट तक किया गया। वहीं रात 9 बजे तक करीब 400 मीट्रिक टन कूड़ा शिवरी प्लांट तक भेजे जाने का लक्ष्य रखा गया है।

10 हजार का था टारगेट

नगर निगम की ओर से करीब 10 हजार सफाई कर्मी मैदान में उतारने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन कई सफाईकर्मी सुबह नहीं आए। हालांकि इनके खिलाफ कोई कार्रवाई तो नहीं होगी लेकिन निगम प्रशासन का दावा है कि सोमवार से सभी सफाई कर्मी फील्ड में उतरेंगे।

वर्जन

हर दिन हर एक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्रयास है कि शत प्रतिशत घरों से कूड़ा कलेक्शन भी किया जाए। सफाई अभियान की लगातार मॉनीटरिंग हो रही है।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त