- एक सप्ताह जिले में कैंप कर प्रभावी कार्रवाई कराने का निर्देश

- लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने की जिम्मेदारी

------

रुष्टयहृह्रङ्ख: कोरोना वायरस के अधिक मरीजों वाले जिलों में और प्रभावी कार्रवाई के लिए शासन ने वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों को भी बतौर नोडल अधिकारी तैनात कर उनकी जिम्मेदारी तय की है। शासन ने शुक्रवार को 18 जिलों में कोरोना की रोकथाम व लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए एडीजी, आइजी व डीआइजी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सभी को अपने-अपने जिलों में एक सप्ताह तक कैंप कर संक्रमण के रोकथाम से जुड़ी समस्याओं का निराकरण कराने का निर्देश दिया गया है। नोडल अधिकारियों को परिस्थितियों के अनुरूप दिक्कतों को दूर करने के लिए अपने स्तर से निर्णय लेने का अधिकार होगा। नोडल अधिकारियों को खासकर हॉट स्पॉट/कैंटोनमेंट जोन में आवश्यक व्यवस्था कराने के साथ ही लॉकडाउन का पूरी कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि शासन ने गुरुवार को शासन ने कोरोना वायरस के 20 से अधिक मरीजों वाले 15 जिलों में वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों को बतौर नोडल अधिकारी तैनात किया था।

-------

कहां कौन नोडल अधिकारी

- जिला - नाम

1. आगरा - एडीजी आगरा जोन अजय आनन्द।

2. फीरोजाबाद - आइजी आगरा रेंज ए। सतीश गणेश।

3. लखनऊ - पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय।

4. रायबरेली - आइजी लखनऊ रेंज एसके भगत।

5. सीतापुर - एडीजी मुख्यालय नीरा रावत।

6. मेरठ - एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार।

7. गाजियाबाद - आइजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार त्रिपाठी।

8. गौतमबुद्धनगर - पुलिस आयुक्त आलोक सिंह।

9. बुलंदशहर - आइजी यातायात दीपक रतन।

10. कानपुर नगर - एडीजी कानपुर जोन जय नारायण सिंह।

11. औरैया - आइजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल।

12. मुरादाबाद - आइजी मुरादाबाद रेंज रमित शर्मा।

13. बिजनौर - आइजी पीएसी रामकुमार।

14. अमरोहा - आइजी फायर सर्विस मुख्यालय विजय प्रकाश।

15. संभल - आइजी पीएसी पश्चिम मुरादाबाद अमित चंद्रा।

16. सहारनपुर - डीआइजी सहारनपुर रेंज - उपेंद्र अग्रवाल।

17. शामली - आइजी पुलिस भर्ती बोर्ड विजय भूषण।

18. बस्ती - आइजी बस्ती रेंज आशुतोष कुमार।

------