- नाली के विवाद में दबंगों ने की थी पिटाई

- पुलिस से इंसाफ न मिलने पर किया आत्मदाह का प्रयास

- मां की हालत गंभीर, दोनों को सिविल हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : हजरतगंज के लोकभवन गेट नंबर तीन के सामने शाम 6 बजे रोड पर अचानक हड़कंप मच गया। अमेठी से आई मां बेटी ने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर खुद को आग लगा ली। दिल दहला देने वाली घटना को देख हर कोई दंग रह गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी दोनों को बचाने के लिए कंबल लेकर दौड़े और उन्होंने बचाकर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां मां की हालत गंभीर बताई जा रही और बेटी का इलाज चल रहा है।

लपटों से घिरी मां बेटी रोड पर भागती रही

नाली विवाद में अमेठी पुलिस की हीला-हवाली आहत अमेठी की मां-बेटी ने लोकभवन के गेट नंबर तीन के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों आग के गोले में तब्दील हो गईं। लपटों से घिरकर चीखती, चिल्लाती इधर-उधर भागने लगीं। यह देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। जिसने भी यह नजारा देख, समह गया। हालांकि, इस दौरान तमाम तमाशबीन मदद के बजाए मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे। किसी तरह पुलिस ने आग पर काबू पाया।

दबंगों ने नाली के विवाद में पीटा था

मां-बेटी सोफिया (28) और गुडि़या (55) अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। अस्पताल में भर्ती मामूली रूप से झुलसी बेटी गुडि़या पूरे वाकये की वजह बताई। बोली, गांव में कुछ दबंगों ने नाली विवाद में उसकी मां पर हमला कर दिया था। विरोध करने पर उसे भी सार्वजनिक रूप से जमकर पीटा। जब वह जामो थाना पहुंची तो दबंग वहां भी आ धमके। पुलिस के सामने उन्हें थाने से बाहर भगा दिया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर आरोपियों के खिलाफ किसी तरह एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद दोनों घर वापस आ गईं।

अमेठी पुलिस की हीलाहवाली से दुखी थी

गुडि़या के मुताबिक, पुलिस में शिकायत के बाद दबंग और भड़क उठे। देर रात उनके घर पहुंच गए और लाठी डंडे से हम दोनों को फिर जमकर पीटा। गुडि़या बोली, उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा था। लिहाजा, शुक्रवार को राजधानी में लोकभवन के सामने जान देने का फैसला किया। यह सोचकर कि शायद, यह देखकर ही पुलिस जाग जाए.इस मामले में एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि बापू भवन के पास मां बेटी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़का था। इसके बाद दोनों टहलते हुए लोक भवन के सामने आ गईं। यहां उन्होंने खुद को आग लगा ली। पुलिस ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम जानने के लिए अमेठी पुलिस से संपर्क किया गया है।

चार के खिलाफ दर्ज है एफआईआर

इंस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि गुडि़या और सोफिया की तहरीर पर गांव के ही अर्जुन, सुनील, राजकरण व राममिलन के खिलाफ जामो थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। सोफिया करीब 70 फीसद झुलस गई है। वहीं, गुडि़या 15 फीसद जली है।