LUCKNOW : एक से बढ़कर एक घातक हथियार और उनकी अद्भुत मारक क्षमता। दूर तक दुश्मन पर नजर रखने वाले उपकरण। हथियार और उपकरणों ने स्कूली बच्चों के रगों में लहू की गति को तेज कर दिया था। ज्यादातर बच्चे अपने ख्वाब भूलकर सेना में भर्ती होने के लिए उत्साहित होने लगे थे। ये नजारा देखने को मिला युवाओं को सेना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्य कमान के तत्वावधान में लखनऊ छावनी के रेसकोर्स मैदान के सामने 'ओपन ग्राउन्ड' पर 21 एवं 22 जनवरी 2020 को 'अपनी सेना को जाने' मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के पहले ही दिन सेना के हथियारों को देख बच्चे और स्थानीय लोग बेहद रोमांचित दिखे। सैन्य अधिकारियों ने हथियारों के बारे में जानकारी दी।

बच्चे रोमांचित

इसमें सेना के हथियारों, बंदूकों, युद्ध में प्रयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। सेना के अधिकारियों ने युवाओं को सेना भर्ती से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनता में सेना के प्रति जागरुकता, सेना के हथियारों तथा उपकरणों से परिचित कराना, राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करना है। इस दौरान कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। सेना के हथियारों को देखकर छात्र रोमांचित हो गए। बच्चों ने हथियारों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाई। इसके बाद बच्चे बोले वे भी सेना में भर्ती होंगे।

हथियारों का वजन और क्षमता जानकर सब हैरान

स्कूली बच्चों और युवाओं की ज्यादातर भीड़ आधुनिक हथियार को देखने और जानकारी प्राप्त करने में जुटी रही। हथियारों के वजन और क्षमता के बारे में जानकर बच्चे हैरान रह गए थे। स्कूली बच्चों और युवाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन हर माह होने चाहिए। इससे सेना में जाने की प्रेरणा मिलती है। ये हथियार रहे प्रदर्शनी में लाइट फील्ड गन, गन 130 एमएमरशिया निर्मित इस तो, 122 एमएम एचओडब्लू डी.30, 7.62 एमएम एमएमजी जैसे सेना के हथियार रखे रखे गए थे। इस अवसर पर खुखरी एवं गटका नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इस मेले में सेना के विविध अत्याधुनिक हथियारों एवं उपकरणों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सेना के बैंड द्वारा अपने आकर्षक सैन्य धुनों से आगन्तुकों का मनोरंजन किया जा रहा है। इस दौरान लखनऊ व आस-पास के स्कूलों बच्चों ने इस मेले में प्रदर्शित सैन्य हथियारों एवं उपकरणों को देखकर रोमांचित हुए।