लखनऊ (ब्यूरो)। त्योहार की रात आजमगढ़ से दिल्ली के बीच एक स्पेशल ट्रेन गुरुवार रात करीब 11 बजे लखनऊ से जाएगी। ट्रेन 09759 आजमगढ़-दिल्ली स्पेशल 4 नवंबर को आजमगढ़ से शाम चार बजे चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ से रात 11:05 बजे होते हुए दूसरे दिन सुबह सात बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में सरायमीर, खोरासन रोड, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, अयोध्या कैंट, लखनऊ, कानपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

लखनऊ जं-दरभंगा स्पेशल

ट्रेन 01762 लखनऊ जं।-दरभंगा स्पेशल ट्रेन लखनऊ जं। से छह, आठ, 11 और 13 नवंबर को दोपहर एक बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 4:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 01761 दरभंगा-लखनऊ जं। स्पेशल सात, नौ, 12 और 14 नवंबर को दरभंगा से सुबह 5:45 बजे छूटकर रात 10:45 बजे लखनऊ जं। पहुंचेगी।

एलटीटी-गोरखपुर पूजा स्पेशल

ट्रेन 01263 एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल 6 नवंबर एलटीटी से रात 10 बजे छूटकर दूसरे दिन देर रात 2:20 बजे होते हुए तीसरे दिन सुबह 7 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 01264 गोरखपुर-एलटीटी 8 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 8:15 बजे चलकर लखनऊ से दोपहर 1:05 बजे होते हुए दूसरे दिन दोपहर 1:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल

ट्रेन 09425 अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल 7 और 14 नवंबर को अहमदाबाद से दोपहर 3:25 बजे छूटकर दूसरे दिन ऐशबाग से दोपहर 3 बजे होते हुए तीसरे दिन सुबह 5 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09426 बरौनी-अहमदाबाद स्पेशल 9 और 16 नवंबर को बरौनी से शाम 5:45 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 8:25 बजे ऐशबाग से होते हुए तीसरे दिन सुबह 10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।