- लखनऊ यूनिवर्सिटी में पूछे जाएंगे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न

- जारी किया गया यूजी एंट्रेंस के प्रश्नपत्र का प्रारूप

LUCKNOW: लखनऊ यूनिवर्सिटी शैक्षिक सत्र 2021-22 में यूजी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 15 अगस्त के बाद कराएगा। जल्द डेट फाइनल कर दी जाएगी। एंट्रेंस में इस बार निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। बुधवार को यूनिवर्सिटी ने प्रश्नपत्र का प्रारूप जारी कर दिया है।

कॉलेजों में भी एडमिशन

लखनऊ यूनिवर्सिटी से संबद्ध लखनऊ में 174 कॉलेज हैं। पिछले साल कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व रायबरेली जिले को मिलाकर 350 कॉलेज भी एलयू से संबद्ध हो गए हैं। यूनिवर्सिटी की केंद्रीयकृत प्रवेश व्यवस्था से जुड़ने वाले महाविद्यालयों में एडमिशन इसी एंट्रेंस एग्जाम से होंगे। एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो। पंकज माथुर ने बताया कि यूजी एंट्रेंस एग्जाम में इस बार निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एंट्रेंस एग्जाम में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा और एग्जाम 90 मिनट का होगा।

बाक्स

इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न

- बीए एवं बीए आनर्स- ¨हदी, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, नागरिक शास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र विषयों के इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न।

- बीकॉम एवं बीकॉम आनर्स- कॉमर्स, अकाउंटिंग, कमर्शियल मैथ्स, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर के इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न।

- बीएससी मैथ्स- भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित के इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न एवं मानसिक अभियोग्यता तथा कंप्यूटर की बेसिक जानकारी।

- बीएससी बायोलॉजी- रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान के इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न एवं मानसिक अभियोग्यता तथा कंप्यूटर की बेसिक जानकारी।

- एलएलबी इंटीग्रेटेड फाइव इयर- इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र इंटरमीडिएट स्तर स्तर के एवं तार्किक परीक्षण, मानसिक अभियोग्यता,सामान्य विधिक जागरूकता से संबंधित प्रश्न।

- बीबीए- सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, न्यूमैरिकल एप्टीट्यूड, लाजिकल रीज¨नग।

- बीसीए- सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, न्यूमैरिकल एप्टीट्यूड, मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस, लाजिकल रीज¨नग।