- हसनगंज, आलमबाग में भी बढ़ा प्रकोप, अस्पताल कर्मी संक्रमित

रुष्टयहृह्रङ्ख (6 न्ह्वद्द): राजधानी में एक दिन में सर्वाधिक 664 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, हसनगंज व मडि़यांव में भी वायरस का प्रकोप बढ़ गया है। इससे पहले चार अगस्त को सर्वाधिक 611 मरीज पाए गए थे.गुरुवार को हसनगंज में 33 लोग वायरस की चपेट में आ गए। वहीं, मडि़यांव क्षेत्र में 38 लोगों में वायरस मिला है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में डाक ले जाने वाला कर्मी पॉजिटिव पाया गया। उधर, 370 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

आईसीयू के बेड फुल

गुरुवार को 664 मरीज आने से व्यवस्था बेपटरी हो गई। कोविड अस्पतालों में आईसीयू के अधिकतर बेड फुल रहे। ऐसे में मरीजों को शिफ्टिंग के लिए इंतजार करना पड़ा। लेवल थ्री अस्पताल में भेजे जाने वाले कई मरीजों को लेवल-टू में शिफ्ट कराया गया। केजीएमयू, लोहिया व पीजीआई के कोविड अस्पताल में आईसीयू भर्ती के मरीज वेटिंग में हैं।

सिविल में स्टाफ नर्स सहित दो कर्मचारियों में कोरोना

रुष्टयहृह्रङ्ख (6 न्ह्वद्द): सिविल अस्पताल में गुरुवार को एक स्टाफ नर्स सहित दो अन्य कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। तीनों कर्मचारियों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ। आशुतोष दुबे ने बताया कि दोपहर में स्टाफ नर्स सहित अस्पताल के एक गार्ड व वार्ड ब्वॉय की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को सेनेटाइज कराया गया। वहीं, बलरामपुर में आरटीपीसीआर लैब में 44 जांचें हुई जिनमें चार पॉजिटिव मरीज मिले। 44 रैपिड टेस्ट में सभी निगेटिव रिपोर्ट आई।

लोकबंधु अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बढ़ेंगे बेड

- प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने किया औचक निरीक्षण

- आईसीयू में 50 बेड की क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर मांगा ब्योरा

रुष्टयहृह्रङ्ख (6 न्ह्वद्द): लोकबंधु अस्पताल में जल्द ही आइसीयू में वेंटिलेटर व बेड बढ़ाए जाएंगे। गुरुवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बेड सहित वेंटिलेटर व अन्य संसाधनों को बढ़ाए जाने पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने लोकबंधु अस्पताल में 50 बेड का आइसीयू वार्ड, 15 वेंटिलेटर और 35 जनरल बेड की सुविधा बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

आइसीयू में जल्द मिलेगी वेंटिलेटर की सुविधा

अस्पताल की डायरेक्टर डॉ। मधु सक्सेना ने बताया कि गुरुवार को प्रमुख सचिव ने अस्पताल का दौरा कर अस्पताल में बेड व अन्य संसाधनों को बढ़ाए जाने का ब्योरा मांगा। फिलहाल आइसीयू में 50 बेड बढ़ाने की बात हुई है। शुरुआत में 20 बेड बढ़ेंगे और बाद में धीरे-धीरे बाकी बेड बढ़ाए जाएंगे। अस्पताल में कितने बेडों की क्षमता बढ़ाई जा सकती है, साथ ही मानव संसाधन सहित अन्य जरूरतों के लिए चिट्ठी लिखी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव ने कोरोना के मरीजों का हाल भी जाना।

एलडीए ऑफिस में कर्मी मिला संक्रमित, नियोजन विभाग बंद

रुष्टयहृह्रङ्ख (6 न्ह्वद्द): एलडीए के गोमती नगर ऑफिस में कोरोना संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया। नई बि¨ल्डग की तीसरी मंजिल के नियोजन विभाग में एक कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद विभाग को सील कर दिया गया। अब यहां सोमवार से कामकाज होगा।

प्राधिकरण के मुख्य नगर नियोजक नितिन मित्तल ने बताया कि संक्रमित कर्मचारी एक सप्ताह से ऑफिस नहीं आ रहा था। बावजूद पूरे फ्लोर को बंद किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को शासकीय बंदी है। इसलिए सोमवार से कामकाज शुरू किया जाएगा।

कोरोना के संदिग्ध मरीजों को तलाश रही सर्विलांस टीम

रुष्टयहृह्रङ्ख : शहर में कोरोना संक्रमण फैलाने वाले संदिग्ध मरीजों को पुलिस की सर्विलांस टीम ने खोजना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक विशेष टीम के साथ क्षेत्रीय पार्षद, सफाईकर्मी और घरों में काम करने वाले लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। 23 जुलाई से 31 जुलाई के बीच 22 सौ कोरोना संक्रमितों ने टेस्ट कराने के दौरान अपना नाम पता दर्ज कराया था। इसमें से 1119 को तो पुलिस सर्विलांस टीम ने खोज निकाला था। पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम अब 1171 संक्रमित लोगों के साथ उनके संपर्क में आए लोगों को भी तलाश रही है।

डाटा फिल्ट्रेशन से खोजे गए लापता संक्रमित

सर्विलांस टीम ने संक्रमित लोगों व टेस्ट सेंटर के टॉवर से मोबाइल डाटा लेकर 22 सौ लापता लोगों में 1119 लोगों को तलाशा था। इनमें कई लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के चलते टेस्ट कराया था। कुछ के रिश्तेदार संक्रमित निकले थे। प्रशासन इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।