230 के करीब औद्योगिक इकाईयां

2 करोड़ 20 लाख रुपये निगम करेगा खर्च

60 फीसद टैक्स की धनराशि होगी खच

- दीपावली के बाद शुरू किए जा सकते हैं विकास कार्य

LUCKNOWअमौसी संग अन्य औद्योगिक एरिया के नगर निगम में हैंडओवर होने के बाद किस तरह विकास कार्य कराए जाएंगे, इसकी रुपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है। अभी जो कार्य योजना तैयार हुई है, उससे साफ है कि दीपावली के बाद औद्योगिक एरिया में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।

बाक्स

ये होंगे विकास कार्य

1- इंटरलॉकिंग टाइल्स

2- गड्ढा मुक्त सड़कें

3- बेहतर सफाई

4- 100 फीसद वेस्ट कलेक्शन

5- प्रॉपर जल निकासी

6- हरियाली

7- मार्ग प्रकाश

मेयर खुद करेंगी मॉनीटरिंग

औद्योगिक एरिया में होने वाले विकास कार्यो की मॉनीटरिंग मेयर खुद करेंगी। जो विकास कार्य होंगे, उसकी रिपोर्ट मेयर के पास जाएगी। इसके साथ ही मेयर खुद समय-समय पर निरीक्षण कर विकास कार्यो की हकीकत देखेंगी।

दोहरे टैक्स की मार

230 औधोगिक इकाइयां होने के बाद भी नगर निगम को हैंडओवर न से इन औधोगिक क्षेत्रों मे नगर निगम मूलभूत सेवाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा था। नगर निगम और यूपीसीडा द्वारा औधोगिक क्षेत्रों के रखरखाव के लिए टैक्स भी लिया जाता था, जिससे उद्यमियों पर दोहरे कर की मार पड़ती थी।

टैक्स का 60 प्रतिशत होगा खर्च

7 करोड़ 86 लाख के विकास कायरें की क्रमवार सूची में से शासनादेश अनुरूप नगर निगम द्वारा लिए गए गृहकर में से 60 प्रतिशत यथा 2 करोड़ 20 लाख रुपये के विकास कार्य नगर निगम द्वारा कराए जाएंगे।

वर्जन

नगर निगम की ओर से डेवलपमेंट तैयार किया जा चुका है। औद्योगिक एरिया के निगम में हैंडओवर होते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।

संयुक्ता भाटिया, मेयर