- 49 लाख रुपये के लेन.देन का विवाद आया सामने

- किडनैपिंग की बात से इंकार, गलत सूचना देने वाले पर एक्शन

- पुलिस ने दोनों पक्षों को पंचायत करते हुए एक मंदिर से बरामद किया

<द्गठ्ठद्द>द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: सरोजनीनगर में दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार का किडनैप कर लिया। किडैपिंग की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कुछ ही देर में गोमतीनगर विस्तार थाने से किडनैपर्स को दबोच लिया और ठेकेदार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस मामले को पैसे का लेनदेन बताकर किडनैपिंग की बात से इंकार कर रही है।

49 लाख रुपये के लेन देन का विवाद

मूलरूप से बीकापुर फैजाबाद निवासी राजेश सिंह व उनके बड़े भाई संतोष सिंह ठेकेदारी करते हैं। संतोष वर्तमान समय में बीकापुर के ब्लॉक प्रमुख भी हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले राजेश ने लंका बनारस के ठेकेदार गौरव सिंह ने कुछ काम करवाया था। गौरव का आरोप है कि उस काम के एवज में राजेश व उसके बड़े भाई संतोष उसे बकाया 49 लाख रुपए नहीं दे रहे थे। पैसे मांगने पर दोनों भाई गौरव को देख लेने की धमकी देने लगे।

टीपी नगर स्थित एक होटल से कार में जबरन बैठाया

मंगलवार सुबह राजेश अपने रिश्तेदार बलवंत सिंह का इलाज करवाने लखनऊ के मेदांता अस्पताल आए थे। दोपहर में राजेश व बलवंत सिंह सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक होटल में खाना खाने पहुंचे। इसी दौरान गौरव अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और राजेश को जबरन अपनी कार में बैठा कर वहां से फरार हो गया। वहीं बाद में रिश्तेदार बलवंत सिंह ने राजेश के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबनी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

निर्माणाधीन मंदिर से दोनों पक्षों को पुलिस ने बरामद किया

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर आनंद शाही ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को एक्टिव किया गया। साथ ही कार की लोकेशन के आधार पर उसके पीछे 6 पीआरवी वाहनों को दौड़ा दिया गया। कुछ ही घंटों में गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर स्थित एक निर्माणधीन मंदिर से आरोपी गौरव व उसके साथियों दबोच लिया गया। राजेश को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और मामले की पूछताछ शुरू की। पुलिस पैसों के लेनदेन का विवाद बताकर अपहरण की घटना से इंकार कर रही है। उनका कहना है कि पीडि़त पक्ष की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।