लखनऊ (ब्यूरो)। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ। मिलिंद वर्धन के मुताबिक राजधानी में 10 केस आये हैं। इसमें 8 नये और दो पुराने केस है। इस समय एक-एक मरीज केजीएमयू और पीजीआई में भर्ती हंै। जबकि जो नए केस मिले हंै, उसमें दो जानकीपुरम निवासी एक ही परिवार के सदस्य हंै। दोनों हिमाचल से वापस लौटे हैं। जिसके बाद जांच में पॉजिटिव आये हैं। इसके अलावा इंदिरानगर निवासी दो लोग पॉजिटिव आये हैं। इसमें परिवार का बेटा गुडग़ांव से लौटा था। लौटने पर जांच कराया तो वो और मां दोनों पॉजिटिव आये हैं।
कमांड में दो मिले पॉजिटिव
कमांड में दो लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक पंजाब से लौटा सेना का जवान शमिल हंै। जबकि दूसरा एक युवक ट्रीटमेंट में लिए आया था। जो जांच के दौरान पॉजिटिव निकला। इसके अलावा बिहार से लौटा एक व्यक्ति और आगरा से लौटा एक व्यक्ति की रिपोर्ट जांच के दौरान पॉजिटिव आई है। सभी होम आइसोलेशन में हंै। सभी संक्रमितों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गये हैं। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग में करीब 350-400 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं।