-12358 ग्राम पंचायत तथा 35812 क्षेत्र पंचायत सदस्य भी विजयी घोषित

-आज दोपहर तक अंतिम परिणाम संभव

रुष्टयहृह्रङ्ख : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में रविवार को आरंभ हुई वोटों की गिनती में देर शाम तक 16510 ग्राम प्रधान, 12358 ग्राम पंचायत सदस्य तथा 35812 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित हुए। मतगणना का कार्य जारी है। सोमवार दोपहर बाद ही अंतिम परिणाम आने की संभावना है।

कोविड प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां

प्रारंभिक नतीजों के आधार पर माना जा रहा है कि पंचायतों की सरकार में इस बार अधिकतर नए चेहरे नजर आएंगे। मतगणना में कोरोना का खौफ हावी रहा परंतु बाहर समर्थकों की भीड़ ने कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा दीं। भीड़ को काबू करने के लिए कई स्थानों पर बल प्रयोग करने की कोशिशें भी कारगर नहीं हो सकीं। संक्रमण का खतरा गिनती को रफ्तार नहीं पकड़ने दे रहा है।

सुबह 8 बजे शुरू हुई काउंटिंग

प्रात: आठ बजे प्रदेश के 829 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती का कार्य शुरू हुआ। मतगणना स्थलों में प्रवेश के लिए कोविड टेस्ट में कई स्थानों पर कर्मचारी पॉजिटिव पाए जाने पर असमंजस की स्थिति बनी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। आक्सीमीटर व थर्मामीटर से स्कै¨नग कराकर ही कर्मचारियों व उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को प्रवेश करने दिया गया। मास्क लगाने और मतगणना टेबलों पर सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाने का प्रयास किया गया है।

जिला सदस्य के 3050 पदों के लिए चुनाव

जिला सदस्य के 3050 पदों के लिए 44307 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर 3,42,439 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए 4,64,717 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 4,38,277 उम्मीदवार चुनाव में उतरे हैं। मतगणना में सुस्ती की वजह मतपत्रों के जरिये चुनाव होना है। चार मतपत्रों की बंड¨लग व अलग अलग गिनती होने में विलंब होता है। सूत्रों का कहना है कि संक्रमण से डरे अधिकतर कर्मचारी मतपत्रों को छ़ूने से पहले उन्हें सैनिटाइज करते दिखे। हालांकि निर्वाचन आयोग ने मतपेटियों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए थे।

----

इन पर निगाहें

-मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह की भतीजी और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की सगी बहन संध्या यादव वार्ड 18 से जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा समíथत प्रत्याशी हैं।

-मथुरा में बसपा विधायक श्याम सुंदर शर्मा की पत्नी सुधा शर्मा और कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की अनुजवधु देववती निर्दलीय मैदान में हैं।

-हाथरस जिले में वार्ड नंबर 24 से पूर्व मंत्री और विधायक रामवीर उपाध्याय की पत्नी व फतेहपुर सीकरी की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय वार्ड नंबर 14 में आगे चल रही थीं। उनके खिलाफ खड़ी उनकी देवरानी ऋतु उपाध्याय (पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय की पत्नी) चौथे नंबर पर चल रहीं थीं।

-एटा के सांसद व कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया की समधन विजय सिंह वार्ड नंबर 47 में पीछे चल रही थीं।

-बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन अर्चना वार्ड नंबर 43 में आगे चल रही थीं। वे सपा प्रत्याशी हैं।

----

बाक्स

मैनपुरी में मौत के बाद मिली जीत

मैनपुरी के कुरावली ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा ऊसर से पिंकी देवी पत्नी सुभाष चंद्र 115 वोटों से प्रधान का चुनाव जीत गईं। उन्होंने निवर्तमान प्रधान चंद्रावती को हराया। चुनाव के दौरान पिंकी बीमार हो गई थीं। सांस में तकलीफ होने पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

---

कई जिलों में भाजपा को बढ़त

बरेली: जिला पंचायत सदस्य पद पर किसी निर्वाचन का एलान नही हुआ, मगर देर शाम तक के रुझानों में भाजपा बढत बनाती दिख रही। बरेली की 60 सीटों पर चुनाव हुआ था। यहां भाजपा 22, सपा 20 सीटों पर बढत बनाए हुए थी।

-बदायूं में 51 सीटों के लिए चुनाव हुआ। इनमें 30 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाते दिख थे।

-मुजफ्फरनगर और बागपत में भाजपा और रालोद में टक्कर सामने आ रही थी।

-अलीगढ़ जिले में कुल 47 वार्डो में से 12 में भाजपा, छह में बसपा, चार में सपा और दो में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी आगे चल रहे थे।