लखनऊ (ब्यूरो)। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुधवार शाम करीब 5:20 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचे। डिप्टी सीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालय में हड़कंप मच गया। सबसे पहले उन्होंने भूतल पर पीसीपी एंड डीटी कार्यालय, जीने के नीचे कमरे में फाइलों के ढेर लगा देखा। फाइलों पर धूल की मोटी परत जमी थी। कम्प्यूटर के पीछे भी धूल थी। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। सीएमओ डॉ। मनोज अग्रवाल से व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि 12 अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व डिप्टी सीएमओ तैनात हैं, सभी उपस्थित हैं। इसके बाद वह कर्मचारियों की हाजिरी का रजिस्टर देखने लगे। इसमें 84 कर्मचारियों के नाम दर्ज मिले। वह एक-एक कर कर्मचारियों के बारे में जानकारी हासिल करने लगे। 12 कर्मचारियों के नाम के आगे हाजिरी नहीं लगी थी। इसके बारे में सीएमओ ने बताया कि परिवार कल्याण महानिदेशालय में एएनएम के साथ इन कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके अलावा एक ड्राइवर ने हाजिरी नहीं लगाई। परए वह उपस्थित था। जिसे मौके पर बुलाया गया। डिप्टी सीएम को निरीक्षण में कुर्सियों के पास पान-मसाले के पीक के निशान मिले। तुरंत अधिकारियों को इसे साफ करवाने के निर्देश दिए।