- विश्व योग दिवस पर डीजे आईनेक्स्ट की योगा क्लासेस से जुड़े लखनवाइट्स

- चार अलग-अलग सेशन में लोगों ने योग कर खुद को स्वस्थ रखने का मूलमंत्र सीखा

LUCKNOW

कोरोना के साथ-साथ सीजनल बीमारियां भी तेजी से पांव पसार रही हैं। ऐसे में सभी के मन में बीमारियों की चपेट में आने का डर है। इसी डर को दूर करने और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करने के लिए दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की ओर से विश्व योग दिवस पर योगा क्लासेस लगाई गईं। चार अलग-अलग सेशन में हुई इस क्लासेस में हर एज गु्रप के लोगों ने जुड़कर खुद को स्वस्थ रखने का मूलमंत्र सीखा और वादा किया कि डीजे आईनेक्स्ट की इस पहल को जिंदगी भर आत्मसात करेंगे

दो घंटे चली क्लास

जानकीपुरम सेक्टर एच स्थित मां वैष्णव सत्संग भवन में योगा क्लासेस का आयोजन किया गया। इसमें 30-30 मिनट के चार सेशन रखे गए। हर एक सेशन अलग-अलग लोगों के लिए रखा गया था। जिससे बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले यंगस्टर्स और महिलाएं जान सकें कि उनके लिए कौन सा योग जरूरी है। जिससे उनकी इम्युनिटी मजबूत रहे और उनके आसपास भी बीमारियों का साया न पड़े। चारों सेशन मिलाकर करीब दो घंटे तक लोगों ने जोश और उत्साह के साथ योग किया।

ये रहे चार सेशन

1- पहला सेशन- इसमें योग एक्सपर्ट्स की ओर से सुबह उठकर कौन सा योग करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी गई।

2- दूसरा सेशन- एक्सपटर््स की ओर से बताया गया कि स्टूडेंट्स अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए कौन सा योग कर सकते हैं।

3- तीसरा सेशन- इसमें जानकारी दी गई कि सुबह से शाम तक ऑफिस में बैठने वाले लोग ऑफिस में किस रूप में योग करके खुद को फिट रख सकते हैं।

4- चौथा सेशन- यह विशेष सेशन महिलाओं की फिटनेस पर फोकस रहा। इसमें एक्सपर्ट्स ने बताया कि महिलाएं कौन सा योग करके खुद को बीमारियों से दूर रख सकती हैं।

ये रहे योग एक्सपर्ट

योग एक्सपर्ट कुसुम सिंह एवं मनीष जोशी ने चारों सेशन को कंडक्ट किया और लोगों को योग कराए। क्लास समाप्त होने के बाद कई लोगों ने एक्सपर्ट्स का नंबर लिया और उनसे जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।

पहला सेशन (सुबह 6.20 बजे से 6.50 तक)

दिन भर एनर्जी से भरपूर रखा प्राणायाम

पहले सेशन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से की गई। इसके बाद पहले सेशन का पूरा फोकस प्राणायाम पर रहा। एक्सप‌र्ट्स की ओर से जानकारी दी गई कि रोज सुबह उठकर प्राणायाम जरूर करना चाहिए। इससे ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है साथ ही दिन भर आप खुद को एनर्जी से भरपूर पाते हैं।

दूसरा सेशन (6.55 से 7.25 तक)

नाड़ी शोधन प्राणायाम स्टूडेंट्स के लिए लाभकारी

इस सेशन का मुख्य फोकस स्टूडेंट्स को स्ट्रेस फ्री की जानकारी देना रहा। एक्सप‌र्ट्स की ओर से क्लासेस में मौजूद पैरेंट्स को भी योग करके दिखाया गया कि किस तरह से वह अपने बच्चों को योग के माध्यम से स्ट्रेस फ्री रख सकते हैं। एक्सप‌र्ट्स की ओर से एक पादासन, शीर्षासन, सुखासन, सर्वागासन आसन, नाड़ी शोधन प्राणायाम व अन्य योग करके दिखाए गए। बच्चों और पैरेंट्स ने भी उनका साथ दिया।

तीसरा सेशन (7.30-8.00)

गठिया के दर्द से निजात दिलाता है वृक्षासन

योग क्लासेस में मौजूद महिलाएं खुद से संबंधित सेशन का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही तीसरा सेशन शुरू हुआ, महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। एक्सप‌र्ट्स की ओर से उन्हें वृक्षासन, भुजंगासन, तितली आसन,बालासन-कोणासन, अधोमुख स्वान आसन, धनुरासन इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। इन आसनों को नियमित करने से महिलाएं खुद को फिट रख सकती हैं।

चौथा सेशन (8.05 से 8.35)

पीठ दर्द से निजात दिलाता है मार्जरी आसन

इस सेशन में ऑफिस गोइंग लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई। एक्सप‌र्ट्स की ओर से मुख्य रूप से चक्रासन के बारे में जानकारी दी गई है। इस योग आसन के माध्यम से खुद को तनाव और अवसाद से दूर रखा जा सकता है। वहीं फारवर्ड और साइड बेंडिंग, मार्जरी आसन भी ऑफिस में घंटों काम करने वाले लोगों को हेल्दी रखने में कारगर है।

यह बात सही है कि खुद को फिट रखने के लिए योग बेहद जरूरी है। हम सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे बीमारियां हमसे दूर रहें।

खुशबू राखी मिश्रा, पार्षद, जानकीपुरम सेकंड वार्ड

भागमभाग भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल है। ऐसे में हम रोज सुबह एक घंटे भी योग कर लेते हैं तो निश्चित रूप से खुद को फिट रख सकते हैं।

दीपक मिश्रा

योग के माध्यम से खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है। जब हम स्वस्थ रहेंगे तो यह तय है कि बीमारियां हमसे दूर रहेंगी। रोज सुबह सभी को योगा जरूर करना चाहिए।

सनी दीक्षित

हर किसी को रोज सुबह उठकर योग करना चाहिए। योग करने से खुद को बेहद आसान ढंग से फीट रखा जा सकता है। कोरोना काल में तो इसे करना और भी जरूरी है।

भरत अग्रवाल

मैं तो रोज योग करता हूं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि खुद को दिन भर एनर्जी से फुल महसूस करता हूं। इससे शरीर में लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है।

सुधाकर मिश्र

योग क्लासेस में स्टूडेंट्स के लिए बेहद खास योग के आसान बताए गए हैं। हर एक स्टूडेंट को रोज योग जरूर करना चाहिए। डीजे आईनेक्स्ट को इस पहल के लिए बधाई।

उज्जवल गुप्ता

इस समय कई बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि सभी लोग नियमित रूप से योग करें। जिससे बीमारियां दूर रहें।

एसएस ओझा

आज योग करके खुद को खासा फिट महसूस कर रहा हूं। अब रोज नियमित रूप से योग करूंगा। जिससे फिटनेस बरकरार रहे।

दीपक भट्ट

हर एज ग्रुप के लिए योग फायदेमंद हैं। निश्चित रूप से हर किसी को योग जरूर करना चाहिए। जिससे फिटनेस बनी रहे।

संजीव मिश्र

डीजे आईनेक्स्ट को योग क्लासेस आयोजित कराने के लिए थैंक्स। योग क्लासेस बेहद उपयोग रही। मैं अब नियमित योग करूंगा।

नरेंद्र श्रीवास्तव

अगर एक घंटे भी नियमित रूप से योग कर लिया जाए तो तनाव और अवसाद से निजात पाई जा सकती है। हम सभी को योग की महत्ता को समझना होगा।

मनोज मिश्रा

अगर आप चाहते हैं कि बीमारियां आपसे दूर रहें तो योग को अपनाना होगा। योग के माध्यम से ही खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है।

आईएस मिश्रा

मैं तो हमेशा से योग करता रहा हूं और करता रहूंगा। मैं दूसरों को भी योग के प्रति जागरुक करता रहता हूं। हर किसी के लिए योग बेहद जरूरी है।

डीडी भट्टाचार्य

हमें खुद को फिट रखने के लिए समय नहीं मिल पाता है लेकिन योग क्लासेस से यह साफ हो गया है कि स्वस्थ जीवन के लिए योग बेहद जरूरी है।

विजयलक्ष्मी

तनाव व बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए हर एक महिला को योग करना चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग महत्वपूर्ण है।

रेणु

बोले योग एक्सप‌र्ट्स

योग के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हर एक व्यक्ति खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग के लिए एक घंटा समय जरुर निकाले।

कुसुम सिंह, योग एक्सपर्ट

हर एज गु्रप के लिए योग करना बेहद जरूरी है। योग करने से खुद को बीमारियों से दूर रखा जा सकता है। हर किसी को योग जरूर करना चाहिए।

मनीष जोशी, योग एक्सपर्ट