- कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : ठाकुरगंज में एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डेंटल डॉक्टर गुरुवार शाम को ही कानपुर से लौटे थे। वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने डॉक्टर का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।

गुरुवार को शादी समारोह से लौटे थे

ठाकुरगंज के नगरिया मोहल्ले में शादी समारोह से लौटे डेंटल डॉक्टर वसीम (30) ने फांसी लगा ली। वसीम का शुक्रवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। वसीम का राजाजीपुरम में क्लीनिक है। शुक्रवार सुबह वसीम के देर तक सोकर न उठने पर पिता वजीर कमरे में पहुंचे। कमरे में बने एक स्टोर रूम में कुंडे से चादर के सहारे फंदे पर वसीम को लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर दौड़े परिजनों ने आनन फानन में फंदे से वसीम को उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल कब्जे में लिया

एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि डॉ। वसीम की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी अभी इस संबंध में कुछ बताया नहीं है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। उनका मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वसीम के पिता वजीर ने बताया कि बेटा शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर गया था। गुरुवार शाम को लौटा। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।