गोलागंज में भी हर जगह डस्टबिन गोल

- डस्टबिन न होने से गोलागंज में भी सड़क किनारे नजर आता है कूड़ा

LUCKNOW क्रिश्चियन कॉलेज, गोलागंज के सामने से गुजरने वाले राहगीरों को भी दुर्गध का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि यहां भी अन्य एरिया की तरह कॉलेज की दीवार से कूड़ा और मलबे का ढेर लगा हुआ है। राहगीरों की मांग है कि यहां जल्द से जल्द डस्टबिन की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे सभी को राहत मिल सके।

हालात बेहद खराब

लोगों की माने तो डस्टबिन न होने से इधर-उधर कूड़ा फेंका जाता है। अगर डस्टबिन रखवा दिए जाएं तो स्थिति में सुधार हो सकता है। जब डस्टबिन होंगे तो साफ है कि जनता उसमें ही कूड़ा डाले। इसके साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि डस्टबिन रखने के साथ ही नियमित रूप से उससे कूड़ा कलेक्ट किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो डस्टबिन फुल होते ही फिर से सड़क पर ही कूड़ा नजर आएगा।

बाक्स

कूड़े की फोटो हमें भेजें

अगर आपके आसपास कहीं भी डस्टबिन नहीं है और कूड़ा फैला हुआ है तो उसकी पिक हमसे वाट्सअप पर शेयर करें। पिक के साथ अपना नाम, एड्रेस और मोबाइल नंबर भी भेजें।

इस नंबर पर करें वाट्सअप-7570045111

अभी तक व्यवस्था नहीं

यह भी जानकारी सामने आई है कि उक्त प्वाइंट पर पहले भी कभी डस्टबिन की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसकी वजह से यहां पर कूड़ा और मलबा फेंका जा रहा है। अगर प्रॉपर डस्टबिन लगे होते तो स्थिति बेहतर हो सकती थी। निगम प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

लोगों से बातचीत

डस्टबिन न होने के कारण ही सड़क किनारे कूड़ा नजर आता है। इस समस्या की तरफ जल्द से जल्द ध्यान दिया जाना चाहिए।

हरीश पाल

कूड़े के ढेरों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डस्टबिन नदारत होने के कारण स्थिति ज्यादा खराब है। डस्टबिन की व्यवस्था होनी चाहिए।

निधि शुक्ला

कूड़े के ढेरों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे हालात बदतर होते जा रहे हैं। जल्द डस्टबिन लगवाए जाएं। जिससे राहत मिल सके।

कन्हैया