- 7 मार्च को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा पहला वन डे

- अपर नगर आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख इंडिया और साउथ अफ्रीका वीमेन टीम के बीच पहला वन डे 7 मार्च को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर निगम प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों से साफ है कि इकाना स्टेडियम कोविड 19 से पूरी तरह सेफ रहेगा। वहीं यहां आने वाले दर्शकों से पार्किंग फीस भी अधिक नहीं ली जाएगी।

सेनेटाइजेशन पर फोकस

निगम की ओर से मुख्य रूप से फोकस चरणबद्ध तरीके से सेनेटाइजेशन पर किया गया है। नगर निगम की टीमों की ओर से इकाना स्टेडियम गेट से लेकर दर्शक दीर्घा, प्लेयर्स गैलरी व हर एक कोने पर प्रॉपर सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। स्टेडियम के बाहर भी ऐसे प्वाइंट पर सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है, जहां दर्शक का मूवमेंट हो सकता है।

सफाई-पानी का छिड़काव

निगम की ओर से सफाई के भी खासे इंतजाम किए गए हैं। वहीं पानी का छिड़काव कराने के लिए भी मशीनों को यूज में लाया जा रहा है। जिससे स्टेडियम के आसपास धूल न उड़े।

बाक्स

पार्किंग के निर्धारित रेट

मैच देखने आने वाले दर्शकों से पार्किग के नाम पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। निगम प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निगम द्वारा निर्धारित पार्किग के रेट ही दर्शकों से लिए जाएंगे। जो इस प्रकार है।

वाहन शुल्क

दोपहिया 10 रुपये

चार पहिया 20 रुपये

नगर निगम की ओर से मैच को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेनेटाइजेशन के साथ सफाई, पेयजल के भी इंतजाम किए गए हैं। निगम द्वारा निर्धारित पार्किग के रेट ही लागू होंगे।

अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त