- पुलिस चौकी से वापस घर जा रही वृद्ध को किडनैप कर की वारदात

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : मलिहाबाद में एक बुजुर्ग महिला के साथ दबंग ने रेप किया। वारदात के दौरान महिला बेहोश हो गयी तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गये। महिला के घर न पहुंचने पर बेटों ने तलाश शुरू की। इस दौरान महिला गांव के पास जंगल में अचेत अवस्था में पड़ी मिली, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की आपबीती सुनी तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।

मां बेटों के बीच हुआ था झगड़ा

मलिहाबाद के कसमंडी कला चौकी क्षेत्र की एक वृद्ध महिला के दो बेटों की गुरुवार शाम सात बजे आपस मे कहा सुनी हो गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस दोनों को चौकी ले आई। आपस में सुलह न होने पर दोनों को थाने भेज दिया गया, जहां दोनों ने समझौता कर लिया।

बेटों को छुड़वाने गई थी पुलिस चौकी

बेटों को पुलिस से छुड़ाने के लिए वृद्ध महिला चौकी पहुंची तो उसे जानकारी मिली कि दोनों को थाने से छोड़ दिया गया है, जिसके बाद रात आठ बजे वह घर जाने लगी। रास्ते में जंगल के पास वारदात को अंजाम दिया गया। थाने से छूट कर घर पहुंचे बेटों को जानकारी हुई कि मां उन्हें छुड़ाने चौकी गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की तो गांव के बाहर जंगल मे वृद्ध महिला अचेत अवस्था मे पड़ी मिली। इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।