लखनऊ (ब्यूरो)। नगर निगम कर्मियों के लिए बुधवार का दिन दिवाली जैसा ही रहा। उनके हित में एक के बाद एक घोषणा होते ही उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। मौका था गोमती तट पर स्थित झूलेलाल वाटिका में आयोजित सेवा कुंभ का। वैसे तो आज मेयर संयुक्ता भाटिया का 75वें जन्मदिन था लेकिन उन्होंने अपने जन्मदिन का कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पूर्व मंत्री व विधायक आशुतोष टंडन 'गोपाल', विधायक डॉ। नीरज बोरा और एमएलसी रामचंद्र प्रधान, डीएम सूर्यपाल गंगवार भी मौजूद रहे।

सभी को किया सम्मानित

पहले सफाई कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा की गई फिर एक-एक कर सभी को सम्मानित किया गया। इस दौरान मेयर ने सभी सफाई कर्मचारियों को 40 लाख का पारिवारिक बीमा का लाभ दिए जाने की घोषणा की। सेवा संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा कुंभ में मेयर ने नगर निगम में कार्यरत रहीं सभी सेवानिवृत्त महिला सफाई कर्मियों को अपनी सेवाकाल के दौरान अच्छा काम करने के लिए उत्कर्ष प्रमाण पत्र दिया साथ ही सफाई कर्मियों की बालिकाओं को नगर निगम के विद्यालयों व महाविद्यालय में 12वीं और स्नातक तक निशुल्क शिक्षा दिए जाने की भी घोषणा की।

लाइब्रेरी का भी शुभारंभ

मेयर ने नगर निगम के कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों का निशुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मा का वितरण किया गया। नगर निगम के पांच स्कूलों को स्मार्ट भी बनाये जाने की घोषणा की गई।

राज्यपाल ने दी बधाई

शहर से बाहर होने के कारण राज्यपाल आनंदी बाई पटेल कार्यक्रम स्थल पर वीडियो कांफ्रेङ्क्षसग से जुड़ीं और सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा कुंभ एक सराहनीय आयोजन है और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें लाभकारी योजनाओं से जोडऩे का अच्छा प्रयास हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहाकि सफाई कर्मचारियों का सम्मान एक अच्छा काम है।