लखनऊ (ब्यूरो)। भारत महोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम की वन्दना से हुई। रुद्र कला अकादमी के कलाकारों आंशिका, पर्णिका, दीपांशी, खुशी, आयुषी और इशिका ने श्री रामचन्द्र कृपाल भाजमन पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवान श्रीराम की भक्ति के सागर में डुबोया। कार्यक्रम आयोजन विनोद सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर भारत महोत्सव गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

नृत्य शैली भरतनाट्यम

भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरान्त पुरी डांस एकेडमी, उड़ीसा के कलाकारों ने सावित्री महापात्रा, अंकिता अनुगमन, सौभाग्यिनी वर्णाली और विदुरिता ने दक्षिण भारतीय नृत्य शैली भरतनाट्यम के तहत गीत गोविन्द की मनोरम अवतर्णा की।