- घरेलु टर्मिनल पर फ्लाइट के रद होने से रही अफरा तफरी

- खराब मौसम की वजह से परिजनों से नहीं हो पा रहा संपर्क

LUCKNOW: समुद्री तूफान ताऊ ते के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक जाने वाले विमानों पर खासा असर पड़ा है। मुम्बई, गोवा, बेंगलुरु में कई यात्री फंस गए हैं। कुछ का अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। चौधरी चरण सिंह अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल पर फ्लाइट के निरस्त होने से खासी अफरातफरी रही।

इन फ्लाइट को किया गया निरस्त

पुणे से शाम 4:05 बजे आने वाला गो एयर का विमान जी 8-394 निरस्त रहा। अहमदाबाद से शाम 4:30 बजे आने वाला इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई-6653 को निरस्त करना पड़ा। इसी तरह बेंगलुरु से शाम 5:10 बजे आने वाला गो एयर का विमान जी 8-808 और दिल्ली से शाम 5:55 आने वाला विमान जी 8-818 को भी निरस्त करना पड़ा। अहमदाबाद से सुबह 7:15 बजे आने वाला जी 8-531, मुम्बई से शाम 6:25 बजे आने वाली गो एयर की फ्लाइट जी 8-397, जी 8-396, अहमदाबाद से आने वाली जी 8-112 निरस्त रही। लखनऊ से मुम्बई गो एयर का विमान जी 8-2620, लखनऊ से दिल्ली गो एयर का जी 8-2610, जी 8-175, लखनऊ-कोलकाता जी 8 -281, लखनऊ-मुम्बई जी 8-307, जी 8-337, लखनऊ-कोलकाता जी 8-282, लखनऊ-बेंगलुरु जी 8-806 और इंडिगो एयर की लखनऊ- अहमदाबाद 6 ई-6968 को निरस्त कर दिया गया।