- कल्याण सिंह को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पीजीआई में कराया गया भर्ती

- सोमवार को राजधानी में कुल 992 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है

LUCKNOW:

राजस्थान के पूर्व गवर्नर और यूपी के पूर्व सीएम एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं, उन्हें सोमवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही सोमवार को राजधानी में कुल 992 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 855 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और कोरोना के कारण 8 लोगों की मौत भी हुई है।

पहले रसोइया हुआ था संक्रमित

गौरतलब है कि कल्याण सिंह का रसोइया भी तीन दिन पहले संक्रमण का शिकार हुआ था। जिसके बाद उनकी जांच की गई जिसमें वो पॉजिटिव निकले। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। कोविड अस्पताल पहुंचने पर डॉ। ओपी संजीव ने उनको देखा, जिसके बाद डॉक्टर्स के परामर्श पर उनका एक्स-रे, सिटी स्कैन और ब्लटड टेस्ट कराया जाएगा। पीजीआई के निदेशक प्रो। आरके धीमान ने भी इलाज कर रहे डॉक्टर्स से उनका हालचाल पूछा।

यहां मिले मरीज

एरिया संख्या

गोमतीनगर 62

इंदिरा नगर 57

रायबरेली रोड 46

महानगर 39

आलमबाग 37

आशियाना 35

अलीगंज 32

चिनहट 32

कैंट 29

चौक 28

तालकटोरा 28

विकासनगर 28

मडि़यांव 27

जानकीपुरम 21

ठाकुरगंज 19

गुडंबा 18

गोमती नगर विस्तार 17

सुशांत गोल्फ सिटी 15

सरोजनीनगर 13

काकोरी 12

कृष्णा नगर 12

नोट- अन्य एरिया में भी मिले हैं कोरोना पॉजिटिव।

एक्टिव होम आइसोलेशन में 7423

कोविड प्रोटोकाल के तहत 179 रोगियों को अस्पताल आवंटित किया गया। देर शाम तक 107 रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। बाकि 72 रोगियों ने होम आइसोलेशन के लिए अनुरोध किया। इस समय एक्टिव होम आइसोलेशन में 7423 मरीज हैं। जबकि अब तक होम आइसोलेशन में कुल 27,572 मरीज रह चुके है, जिसमें 20149 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। वहीं टीम द्वारा कोरोना के संबंध में सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 7478 लोगो के सैंपल लिये गए हैं।