- पीजीआई से डिस्चार्ज किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

- बुधवार को मिले 869 मरीज, 986 किए गए डिस्चार्ज, 15 की मौत

LUCKNOW: राजधानी में बुधवार को जितने संक्रमित मिले, उससे अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी। बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार जहां 869 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं 986 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वहीं 15 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। वहीं पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पीजीआई से डिसचार्ज कर दिया गया है, अब उनका इलाज गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में किया जाएगा।

प्राइवेट अस्पताल में होगा इलाज

प्रदेश के पूर्व सीएम व राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह को पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार उनके परिजनों के निवेदन पर उनको डिस्चार्ज किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल ठीक है और उन्हें बुखार व बीपी भी नहीं है। जानकारी के अनुसार उनको एयरलिफ्ट कराकर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाक्स

कहां कितने संक्रमित मिले

एरिया संख्या

गोमतीनगर 58

आलमबाग 48

इंदिरा नगर 47

चौक 42

रायबरेली रोड 41

चिनहट 39

ठाकुरगंज 38

आशियाना 38

हसनगंज 32

अलीगंज 28

कैंट 28

हजरतगंज 28

महानगर 27

तालकटोरा 22

जानकीपुरम 21

मडि़यांव 20

विकासनगर 20

गोमती नगर विस्तार 17

सरोजनीनगर 16

सुशांत गोल्फ सिटी 15

नाका 12

पारा 11

मानक नगर 10

नोट- अन्य एरिया में भी मिले हैं संक्रमित।

9866 सैंपल लिए गए

कोविड प्रोटोकाल के तहत बुधवार को 264 रोगियों को अस्पताल आवंटित किए गए और देर शाम तक 183 रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बाकि 81 रोगियों ने होम आइसोलेशन का अनुरोध किया। बुधवार को टीमों की ओर से 9866 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे गए।