- सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल डीएसओ पोर्टल पर बेड की स्थिति रोजाना करेंगे अपडेट

- एक लिंक पर क्लिक करके अस्पतालों में बेड की स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकेगा

LUCKNOW: अब आप घर बैठे ही जान सकेंगे कि सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में कितने बेड खाली हैं और कितने भरे। इस सुविधा के शुरू होने के बाद सीरियस कोविड पेशेंट्स और उनके तीमारदारों को खासी राहत मिलेगी। अब उन्हें बेड के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

डीएसओ पोर्टल पर लॉगिन

जिला प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को डीएसओ पोर्टल पर लॉगिन दिया जा रहा है, जिसमें अस्पताल प्रतिदिन उपलब्ध, भरे बेड की स्थिति का विवरण भरेंगे। सभी अस्पताल सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे प्रतिदिन बेड की स्थिति से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करेंगे, जिससे रोज यह पता लगाया जा सकेगा कि सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कितने बेड खाली हैं।

पब्लिक को सुविधा

अस्पतालों में उपलब्ध, भरे हुए बेड की स्थिति लोगों के द्वारा भी देखी जा सकेगी, इसके लिए पब्लिक व्यू लिंक की व्यवस्था की जा रही है। इसकी सहायता से लोग खुद लिंक पर क्लिक करके अस्पतालों में बेड के संबंध में रियल टाइम जानकारी हासिल कर सकेंगे।

मिलेगी बड़ी राहत

कोरोना केसेस लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही कोरोना से पीडि़त ज्यादातर लोगों की कंडीशन क्रिटिकल हो रही है। ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल में बेड की जरूरत पड़ रही है। अभी जो स्थिति है, उसमें तो पेशेंट्स और उनके तीमारदारों को एक एक बेड के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कई बार तो अस्पताल में बेड न मिलने की वजह से पेशेंट्स की डेथ तक हो रही है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोग कोरोना पीडि़त व्यक्ति को लेकर उसी अस्पताल में जाएंगे, जहां बेड खाली होंगे।

इस लिंक पर क्लिक करें

httpM//dgmhup.gov.in/EN/covid19bedtrack

https://t.co/G8qwZYMH0z